शाओमी रेडमी नोट 2 प्राइम स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2015 17:24 IST
ऐसा लगता है कि चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी अपने रेडमी नोट 2 प्राइम स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। दरअसल, अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर इस हैंडसेट का लॉन्च टीजर जारी किया गया है। इस हैंडसेट को चीन में अगस्त महीने में इस साल ही लॉन्च किया गया था। हालांकि, कानूनी कारणों से इसे भारत में लॉन्च नहीं किया जा सका।

अब शाओमी रेडमी नोट 2 प्राइम का लॉन्च टीज़र क्वालकॉम और शाओमी के उस समझौते के बाद आया है जिसमें दोनों कंपनियों के बीच 3जी और 4जी को लेकर चीन पेटेंट लाइसेंस का करार हुआ है। इस समझौते के तहत शाओमी मीडियाटेक चिपसेट इस्तेमाल करके बनाए गए हैंडसेट को भारत में बेच सकेगी।
Advertisement

पिछले साल दिल्ली हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश पास किया, जिसमें कहा गया था कि शाओमी भारत में उन हैंडसेट को नहीं बेच सकती जो एरिक्सन के पेटेंट का उल्लंघन करते हैं। चीन की इस कंपनी की क्वालकॉम के समझौते के बाद से भारत में हैंडसेट बेचे जाने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। दरअसल, अंतरिम आदेश में कोर्ट ने कंपनी पर मीडियाटेक प्रोसेसर पर बेस्ड हैंडसेट बेचने पर रोक लगाई थी।

शाओमी रेडमी नोट 2 प्राइम को चीन में रेडमी नोट 2 के साथ लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट 2 प्राइम में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हेलियो एक्स10 चिपसेट और 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

हैंडसेट के अन्य फ़ीचर में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करती है 3060 एमएएच की बैटरी। यह हैंडसेट एमआईयूआई 7 पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। इस डुअल-सिम स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य आम कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। इस हैंडसेट को चीन में  999 चीनी युआन (करीब 10,400 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

इस वक्त हैंडसेट के लॉन्च की तारीख में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। अमेज़न इंडिया का कहना है कि वह जल्द ही और जानकारियां देगा। वहीं, शाओमी के फेसबुक पेज पर भी हैंडसेट को भारत में जल्द ही पेश किए जाने की जानकारी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.