Xiaomi Redmi Note 2 और Redmi Note 2 Prime बजट स्मार्टफोन लॉन्च

Xiaomi Redmi Note 2 और Redmi Note 2 Prime बजट स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
Xiaomi ने गुरुवार को अपना नया रेडमी नोट 2 (Redmi Note 2) और रेडमी नोट 2 प्राइम (Redmi Note 2 Prime) स्मार्टफोन लॉन्च किया। चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में कंपनी ने अपने नए कस्टम रोम (ROM) MIUI 7 को भी लॉन्च किया जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) पर बेस्ड है।

शाओमी रेडमी नोट 2 (Xiaomi Redmi Note 2) की कीमत CNY 899 (करीब 9,000 रुपये) है जबकि शाओमी रेडमी नोट 2 प्राइम (Xiaomi Redmi Note 2 Prime) CNY 999 (करीब 10,000 रुपये) में मिलेगा। Redmi Note 2 का 3G वेरिएंट CNY 799 (करीब 8,000 रुपये) में उपलब्ध होगा। अफसोस की बात है कि कंपनी ने इन हैंडसेट को अन्य मार्केट में लॉन्च करने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी अगले सोमवार को नई दिल्ली में होने वाले इवेंट में नए डिवाइस के बारे में खुलासा करेगी।

Redmi Note 2 के 3G और 4G वेरिएंट में अंतर LTE कनेक्टिविटी का है। दोनों ही डिवाइस के बाकी स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। दूसरी तरफ, Redmi Note 2 Prime में ज्यादा स्पीड देने वाले प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और यह सिर्फ 32GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसके बाकी स्पेसिफिकेशन Redmi Note 2 वाले ही हैं। तीनों ही हैंडसेट MIUI 7 पर चलेंगे और इनमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले है।
Redmi Note 2 में octa-core MediaTek Helio X10 प्रोसेसर (2GHz quad-core Cortex A53 + 2GHz quad-core Cortex A53) के साथ 2GB का रैम (RAM) मौजूद होगा, जबकि Redmi Note 2 Prime में Helio X10 (2.2GHz quad-core Cortex-A53 + 2.2GHz quad-core Cortex-A53) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट के दो स्टोरेज वेरिएंट (16GB और 32GB) मार्केट में मिलेंगे। फिलहाल माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। डिवाइस में 3060mAh की बैटरी है। लॉन्च के दौरान कंपनी ने बताया कि Redmi Note 2 का Antutu स्कोर 54024 है जो Meizu और Huawei के प्रोडक्ट से ज्यादा है।

Redmi Note 2 में 13 मेगापिक्सल का Samsung रियर कैमरा सेंसर मौजूद है। इसके साथ रियर कैमरे में फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडएएफ) भी दिया गया है और कैमरे की शटर स्पीड 0.1 सेकेंड वहोने का भी दावा किया गया है। रियर कैमरे में f/2.2 एपरचर और 5 एलिमेंट वाला लेंस मौजूद है। हैंडसेट में OmniVision के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

4G LTE के अलावा Redmi Note 2 और Redmi Note 2 Prime में वाई-फाई b/g/n/ac, माइक्रो-यूएसबी 2.0, ब्लूटूथ, जीपीएस और इंफ्रारेड कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं।

Redmi Note 2 का डाइमेंशन 152x76x8.25mm है जो 154x78.7x9.5mm साइज वाले Redmi Note से थोड़ा पतला है। 160 ग्राम का Redmi Note 2 भी अपने पिछले वर्ज़न से हल्का है। Redmi Note 2 4G और Redmi Note 2 Prime हैंडसेट डुअल 4G माइक्रो-सिम कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

इस इवेंट में कंपनी ने अपने नए कस्टम ROM MIUI 7 को भी चीनी मार्केट में पेश किया जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) पर बेस्ड है। कंपनी का कहना है कि नए ROM को रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम द्वारा बनाया गया है और इसमें मुख्य तौर पर कलरफुल थीम को जगह दिया गया है। MIUI 7 की सबसे बड़ी खूबी है कि यह गैलरी में चेहरों को पहचान कर फोटो की ग्रुपिंग कर सकता है। यूज़र नाम को एडिट करने के अलावा फोन पर नए प्रोफाइल भी बना सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »