Xiaomi Redmi 6 Plus पर चल रहा है काम, iPhone X जैसे डिस्प्ले होने की मिली जानकारी

Xiaomi ने इस साल अब तक कई नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ऐसा लगता है कि वह रेडमी सीरीज़ से नए हैंडसेट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 29 मई 2018 12:20 IST
ख़ास बातें
  • हैंडसेट में 5.84 इंच का 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल-एचडी+ डिस्प्ले है
  • कथित Redmi 6 Plus या Redmi 6 Pro के तीन वेरिएंट होंगे
  • Xiaomi के अगले स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है
Xiaomi ने इस साल अब तक कई नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ऐसा लगता है कि वह रेडमी सीरीज़ से नए हैंडसेट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Redmi 5 सीरीज़ लॉन्च होने के तीन महीने बाद ही इसके अपग्रेड Redmi 6 के बारे में जानकारी मिलने लगी है। Redmi 6 या Redmi 6A को पहले ही चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया जा चुका है। अब एक नए मॉडल को लिस्ट किया गया है जो 'प्रो' या 'प्लस' वेरिएंट हो सकता है। ताज़ा लीक में हैंडसेट की तस्वीर भी नज़र आ रही है जिसमें फोन iPhone X जैसे नॉच से लैस है।

दरअसल, टीना पर M1805D1SE मॉडल नंबर वाला शाओमी हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। यह हैंडसेट रेडमी 6 की तुलना में थोड़ा बड़ा है। इसे Redmi 6 Plus या Redmi 6 Pro के नाम से जाना जाएगा, कुछ हद तक Redmi 5 और Redmi 5 Plus की तरह। नए फोन में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप है और डिस्प्ले के ऊपरी हिस्से में नॉच है, बिल्कुल ही शाओमी मी 8 की तरह। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, हैंडसेट में 5.84 इंच का 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। प्रोसेसर के नाम खुलासा नहीं हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 या मीडियाटेक हीलियो पी60 हो सकता है।
Advertisement

लिस्टिंग के मुताबिक, कथित Redmi 6 Plus या Redmi 6 Pro के तीन वेरिएंट होंगे जो 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। टीना लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। यह मीयूआई 10 के साथ आ सकता है जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi के अगले स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 6 Plus का डाइमेंशन 149.33x71.68x8.75 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम। इसके कई कलर वेरिएंट होंगे- ब्लैक, रोज़ गोल्ड, शैंपेन गोल्ड, व्हाइट,
ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे और सिल्वर।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi 6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.