Xiaomi Redmi 5A नए अवतार में आया

शाओमी ने पिछले महीने अपना बजट स्मार्टफोन रेडमी 5ए चीन में लॉन्च किया था। अब, कंपनी ने अपने Xiaomi Redmi 5A स्मार्टफोन का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। रेडमी 5ए अब लेक ब्लू कलर में भी मिलेगा। कंपनी ने नए कलर वेरिएंट को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है।

Xiaomi Redmi 5A नए अवतार में आया
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 5ए की कीमत करीब 6,000 रुपये है
  • अब इस डिवाइस को नए लेक ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया गया है
  • यह फोन अभी चीन में उपलब्ध है
विज्ञापन
शाओमी ने पिछले महीने अपना बजट स्मार्टफोन रेडमी 5ए चीन में लॉन्च किया था। अब, कंपनी ने अपने Xiaomi Redmi 5A स्मार्टफोन का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। रेडमी 5ए अब लेक ब्लू कलर में भी मिलेगा। कंपनी ने नए कलर वेरिएंट को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। शाओमी रेडमी 4ए की तरह ही कंपनी का कहना है कि शाओमी रेडमी 5ए में एक मेटल जैसा मैट टेक्स्चर है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह मेटल से हल्का है। कंपनी का कहना है कि रेडमी 5ए की बैटरी 8 दिन तक चलेगी। फोन मीयूआई 9 पर चलता है। लेकिन रेडमी 4 की तरह ही, एंट्री-लेवल रेडमी 5ए में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।

शाओमी रेडमी 5ए के नए लेक ब्लू कलर वेरिएंट को ओरिजिनल वेरिएंट की कीमत पर ही पेश किया गया है। शाओमी रेडमी 5ए लेक ब्लू वेरिएंट की कीमत चीन में 599 चीनी युआन (करीब 6,000 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्टफोन चीन में मी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, जेडीडॉटकॉम व दूसरी वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। शाओमी रेडमी 5ए को लॉन्च के समय शैंपेन गोल्ड, प्लेटिनम सिल्वर और  चेरी पाउडर कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था। याद रहे कि इससे पहले कंपनी ने मार्च में बजट सेगमेंट में रेडमी 4ए लॉन्च किया था।

शाओमी रेडमी 5ए के स्पेसिफिकेशन
शाओमी रेडमी 5ए में  5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 296 पीपीआई है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। यह स्मार्टफोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.2 और फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए रेडमी 5ए में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में पैनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, फेशियल रिकग्निशन के साथ आता है। 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 1080 पिक्सल तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

रेडमी 5ए मीयूआई 9 पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 140.4 x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, 3जी, 2जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। अभी चीन से बाहर दूसरे बाज़ारो में फोन को उपलब्ध कराने के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »