शाओमी रेडमी 5ए को 4,000 रुपये में खरीदने का मौका!

शाओमी का लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन रेडमी 5ए खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी ख़बर है। चीनी कंपनी ने रेडमी 5ए की मार्केटिंग 'देश का स्मार्टफोन' के तौर पर की है। लॉन्च के समय कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पहली 50 लाख यूनिट पर 1,000 रुपये की छूट देने का ऐलान किया था।

शाओमी रेडमी 5ए को 4,000 रुपये में खरीदने का मौका!
ख़ास बातें
  • रेडमी 5ए में एक 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
  • रेडमी 5ए को 5,999 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • बिग बाज़ार से रेडमी 5ए को 4,000 रुपये में खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
शाओमी का लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन रेडमी 5ए खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी ख़बर है। चीनी कंपनी ने रेडमी 5ए की मार्केटिंग 'देश का स्मार्टफोन' के तौर पर की है। लॉन्च के समय कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पहली 50 लाख यूनिट पर 1,000 रुपये की छूट देने का ऐलान किया था। यानी फोन को 4,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता था। लेकिन अब, Xiaomi Redmi 5A स्मार्टफोन रिटेल चेन बिग बाज़ार में आकर्षक ऑफर के साथ उपलब्ध कराया गया है। गैजेट्स 360 के साथ बातचीत में फ्यूचर ग्रुप के स्वामित्व वाले बिग बाज़ार ने इस जानकारी की पुष्टि की। शाओमी रेडमी 5ए को नवंबर में लॉन्च किया गया।

शाओमी रेडमी 5ए बिग बाज़ार में 5,499 रुपये पर बेचा जा रहा है। लेकिन कंपनी द्वारा दिए जा रहे ऑफर के तहत फोन की खरीदारी पर 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यानी फोन को 4,499 रुपये में खरीदने का मौका है। यह कैशबैक यूज़र के फ्यूचर पे वॉलेट में फरवरी से जून के बीच क्रेडिट किया जाएगा। इसके अलावा अगर आपके पास एक्सिस बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड है तो आप 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट (अधिकतम 500 रुपये) भी पा सकते हैं। एक कार्ड पर अधिकतम एक ट्रांज़ेक्शन करने पर ही यह फायदा मिलेगा। यह ऑफर 22 से 28 जनवरी तक है। सभी ऑफर के साथ आप रेडमी 5ए को 4,000 रुपये में खरीद पाएंगे। गौर करने वाली आमतौर पर फोन को 4,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाता है।


बता दें कि ऑफलाइन रणनीति के तहत अक्टूबर में शाओमी ने बिग बाज़ार के साथ साझेदारी की थी। कंपनी के शाओमी रेडमी नोट 4 और शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन देशभर में 240 से ज़्यादा बिग बाज़ार स्टोर में उपलब्ध कराए गए थे।

शाओमी रेडमी 5ए स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 5ए एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयाआई 9 पर चलता है। इसमें एक 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में एक क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

रेडमी 5ए में एक 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »