Xiaomi Redmi 5 और Redmi 5 Plus के वीडियो टीज़र लॉन्च से पहले आए सामने

शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन चीन में 7 दिसंबर, गुरुवार को कंपनी के इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे। इससे पहले इसी हफ्ते, शाओमी के प्रवक्ता डोनोवैन सूंग ने ट्विटर पर दो स्मार्टफोन की तस्वीरें पोस्ट की थीं। अब, रेडमी 5 समार्टफोन के दो वीडियो टीज़र सामने आए हैं।

Xiaomi Redmi 5 और Redmi 5 Plus के वीडियो टीज़र लॉन्च से पहले आए सामने
ख़ास बातें
  • रेडमी 5 ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर वेरिएंट में मिलेगा
  • रेडमी 5 ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में आएगा
  • 7 दिसंबर को लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं
विज्ञापन
शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन चीन में 7 दिसंबर, गुरुवार को कंपनी के इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे। इससे पहले इसी हफ्ते, शाओमी के प्रवक्ता डोनोवैन सूंग ने ट्विटर पर दो स्मार्टफोन की तस्वीरें पोस्ट की थीं। अब, रेडमी 5 समार्टफोन के दो वीडियो टीज़र सामने आए हैं। इन वीडियो से स्मार्टफोन के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं मिलती, लेकिन फोन में 18:9  आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले और होम बटन ना होने का पता चलता है।

कंपनी, वीडियो टीज़र के जरिए शाओमी रेडमी 5 के लॉन्च के बारे में प्रचार कर रही है। जैसा कि हमने बताया कि, वीडियो टीज़र में स्मार्टफोन के डिज़ाइन के अलावा ज़्यादा कुछ नहींदेखा सकता है। इससे पहले भी सूंग द्वारा जारी किए गए डिवाइस की तस्वीरों से यही जानकारी सामने आई थी। हमें पहले ही पता है कि फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पैनल पर शिफ्ट कर दिया गया है और स्मार्टफोन में 18:9 बेज़ल-लेस डिस्प्ले होगा।

सूंग की पोस्ट में स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट के बारे में खुलासा हुआ था। उनके द्वारा ट्वीट की गईं तस्वीरों से खुलासा होता है कि रेडमी 5 ब्लैक, ब्लू और पिंक (रोज़ गोल्ड) कलर वेरिएंट में आएगा जबकि बड़े रेडमी 5 प्लस को ब्लैक और गोल्ड वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

याद दिला दें कि,  टीना पर लिस्ट हुए डिवाइस को रेडमी 5 माना गया था। हमें इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन की  के बारे में भी लिस्टिंग से पता चला था। टीना लिस्टिंग से फोन को 2 जीबी रैम, 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम के साथ 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किए जाने का खुलासा हुआ है। स्टोरेज के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाने जा सकने की ख़बरें हहैं। स्मार्टफोन को 3200 एमएएच की बैटरी के साथ लिसट किया गया है, जबकि रेडमी 4 में 4100 एमएएच बैटरी दी गई है। नए फोन में 12 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन का डाइमेंशन 151.8×72.8×7.7 मिलीमीटर और वज़न 157 ग्राम हो सकता है। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.1.2  नूगा के साथ लिस्ट किया गया है और इसके मीयूआई 9 बिल्ड के साथ आने का खुलासा हुआ है। फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के रियर पैनल पर देखा जा सकता है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2970 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Leak, Redmi 5, Redmi 5 Plus
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »