Xiaomi Redmi 5 Plus बनाम Honor 7X बनाम Xiaomi Mi A1

इन तीनों स्मार्टफोन में एक जैसे स्पेसिफिकेशन और कीमत एक जैसे हैं, इसलिए आप फोन के चुनाव को लेकर असमंजस में पड़ सकते हैं। हॉनर 7एक्स, शाओमी रेडमी 5 प्ल और मी ए1 की तुलना कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि इससे आपकी मुश्किल आसान होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2017 16:58 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 7एक्स की कीमत 12,999 रुपये है
  • रेडमी 5 प्लस की कीमत 999 चीनी युआन से शुरू होती है
  • शाओमी मी ए1 प्लस छूट के साथ 12,999 रुपये में उपलब्ध है
हुवावे के हॉनर ब्रांड ने इस हफ्ते भारत में हॉनर 7एक्स स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया। अमेज़न इंडिया पर गुरुवार से फोन की सेल शुरू हो गई। नए स्मार्टफोन में पतले किनारे वाले डिस्प्ले, डुअल कैमरा सेटअप और मेटल फिनिश बिल़्ड दिया गया है। लेकिन शाओमी ने हॉनर 7एक्स को चुनौती देने के इरादे से गुरुवार को अपना रेडमी 5 प्लस डिवाइस लॉन्च किया जिसमें 5.99 इंच डिस्प्ले और एक स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। शाओमी के पास हॉनर 7एक्स को टक्कर देने के लिए एंड्रॉयड वन डिवाइस मी ए1 भी है।

इन तीनों स्मार्टफोन में एक जैसे स्पेसिफिकेशन और कीमत एक जैसे हैं, इसलिए आप फोन के चुनाव को लेकर असमंजस में पड़ सकते हैं। हॉनर 7एक्स, शाओमी रेडमी 5 प्ल और मी ए1 की तुलना कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि इससे आपकी मुश्किल आसान होगी।
Advertisement
 

हॉनर 7एक्स बनाम शाओमी रेडेमी 5 प्लस बनाम शाओमी मी ए1 कीमत

हॉनर 7एक्स को भारत में 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये जबकि 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये  है। हॉनर 7एक्स को अमेज़न इंडिया से ऑरोरा ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर विकल्प में खरीदा जा सकता है।

शाओमी रेडमी 5 प्लस अभी चीन में ही उपलब्ध होगा। फोन के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज 999 चीनी युआन (करीब 9,700 रुपये) जबकि 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,299 चीनी युआन (करीब 12,700 रुपये) में मिलेगा। फोन की बिक्री 12 दिसंबर से होगी और जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। शाओमी का कहना है  स्मार्टफोन के साथ बॉक्स में एक कवर मुफ्त मिलेगा।
Advertisement

शाओमी मी ए1 को भारत में 14,999 रुपये में सितंबर में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन ऑनलाइव और ऑफलाइन चैनल के जरिए देशभर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसमें फ्लिपकार्ट, मीडॉटकॉम, संगीता, पूर्विका, बिग सी, लॉट और दूसरे स्टोर शामिल हैं। हालांकि, फ्लिपकार्ट फोन पर 2,000 रुपये की छूट ऑफर कर रही है। और बिग शॉपिंग डेज़ सेल के तहत 9 दिसंबर तक यह स्मार्टफोन 12,999 रुपये में मिलेगा।
 

Honor 7X बनाम Xiaomi Redmi 5 Plus बनाम Xiaomi Mi A1 स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। फोन में एक 5.93 इंच फुलएचडी+  (1080x2160 पिक्सल्स)  आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें एक ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है।  हॉनर 7एक्स 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के तीन स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। इन तीनों वेरिएंट की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है।
Advertisement

हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 एलई और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.5x75.3x7.6 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है। फोन को पावर देने के लिए 3340 एमएएच की बैटरी है।

डुअल सिम वाला रेडमी 5 प्लस एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा आधारित मीयूआाई 9 पर चलता है। रेडमी 5 प्लस में एक 5.99 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है।  रेडमी 5 प्लस में एक स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी 5 प्लस में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज विकल्प में मिलेगा। इस हैंडसेट में 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। हॉनर 7एक्स की तरह इसमें दो रियर कैमरे नहीं हैं। रेडमी 5 प्लस में आगे की तरफ़ सॉफ्ट-लाइट फ्लैश के साथ एक फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में एक ब्यूटीफाई 3.0 ऐप है जिसे सॉफ्टवेयर आधारित फ़ीचर के जरिए पोर्ट्रेट तस्वीरों को बेहतर करने के लिए दिया गया है। रेडमी 5 प्लस में एक 4000 एमएएच बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/सी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। फोन में रिय पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर उपलब्ध है।
Advertisement

डुअल सिम सपोर्ट वाले मी ए1 में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है जो कॉर्निंग गोरिलला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।आपको 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। एक एफ 2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल लेंस है और दूसरा एफ 2.6 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस। यही कैमरा सेटअप हमें फ्लैगशिप शाओमी मी 6 में भी देखने को मिला था। टेलीफोटो लेंस के कारण आपको 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम भी मिलेगा जो इस कीमत में गौर करने योग्य फीचर है। कैमरा ऐप में आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह बोकेह इफेक्ट के लिए पोर्ट्रेट मोड भी है। मी ए1 के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है।
Advertisement

शाओमी का यह फोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है। यह आज की तारीख में गैर-गूगल स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस है। मी ए1 में 4जी वीओएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक हैं। इसकी बैटरी 3080 एमएएच की है।
 
शाओमी रेडमी 5 प्लस बनाम Honor हॉनर 7एक्स बनाम मी ए1

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.99 इंच5.93 इंच5.50 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625हाइसिलिकॉन किरिन 659क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल 5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल
रैम
3 जीबी4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच3340 एमएएच3080 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 7.1.2एंड्रॉ़यड 7.0एंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन
1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x1920 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.995.935.50
रिज़ॉल्यूशन
1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x1920 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
18:918:916:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
403--

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
Qualcomm Snapdragon 625HiSilicon Kirin 659Qualcomm Snapdragon 625
रैम
3 जीबी4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
128256128

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron)16-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 2-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस-
रियर फ्लैश
एलईडीहांदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल (f/2.0)5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश
एलईडी--

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 9EMUI 5.1-

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
हांनहींहां
यूएसबी ओटीजी
हांहांहां
माइक्रो यूएसबी
हांहां-
सिम की संख्या
222
Wi-Fi Direct
हांनहींनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
नहींनहींनहीं
एनएफसी
-नहींनहीं
यूएसबी टाइप सी
--हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहां
बैरोमीटर
-नहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसर
-नहींनहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.