Xiaomi Redmi 5 को मिलने लगा MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट

Xiaomi Redmi 5 MIUI 10 Update: Xiaomi Redmi 6 Pro के बाद अब चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी ने रेडमी 5 यूजर्स के लिए मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट जारी किए जाने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 नवंबर 2018 10:20 IST
ख़ास बातें
  • 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Redmi 5 में
  • स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है Xiaomi Redmi 5
  • Xiaomi Redmi 6 Pro और Redmi 5A को भी मिल चुका है अपडेट

Xiaomi Redmi 5 को मिलने लगा MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट

Xiaomi Redmi 6 Pro के बाद अब चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी ने Redmi 5 यूजर्स के लिए MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट जारी किए जाने की घोषणा कर दी है। अपडेट को ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए रोल आउट किया जा रहा है। यूजर्स चाहें तो अपडेट को मैनुअली डाउनलोड कर सकते हैं। Xiaomi ने रिकवरी रॉम और फास्टबूट रॉम के जरिए फोन को अपडेट करने के लिए लिंक मुहैया कराए हैं।

बता दें कि एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है नया मीयूआई 10। याद करा दें कि हाल ही में Xiaomi Redmi 5A के लिए भी ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट को जारी किया गया था। शाओमी ने मी इंडिया फोरम पर रेडमी 5 यूजर को अपडेट को मिलने की घोषणा करते हुए वर्जन  भी बताया है। Redmi 5 MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम का वर्जन नंबर V10.1.2.0.NDAMIFI है। हो सकता है कि अपडेट को बैच बनाकर जारी किया गया हो, ऐसी स्थिति में सभी रेडमी 5 यूजर्स को अपडेट मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।

यदि अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं होता तो Redmi 5 यूजर्स Settings > About phone > System updates > Check for updates की जांच करते रहें। फोरम पर मौजूद चेंजलॉग के मुताबिक, नए अपडेट के साथ फुल-स्क्रीन जेस्चर, नया यूआई, नेचुरल साउंड सिस्टम और कई सिस्टम ऐप्स (नई क्लॉक और नोट्स) में आपको बदलाव नजर आएगा।  

यदि आप अपडेट मिलने तक का इंतजार नहीं कर सकते तो शाओमी ने डाउनलोड लिंक को भी शेयर किया है। रिकवरी रॉम और फास्टबूट रॉम इन दो तरीकों के जरिए फोन को अपडेट करना संभव है। Xiaomi Redmi 5 को रिकवरी रॉम या फास्टबूट रॉम के जरिए अपडेट कैसे करना है, जाननें के लिए हमारी पुरानी खबर को पढ़ें। ऊपर बताए गए किसी भी तरीके से फोन को अपडेट करने से पहले ध्यान दें कि फोन कम से कम 80 प्रतिशत चार्ज हो। केवल इतना ही नहीं, अपडेट करने से पहले डेटा का बैकअप जरूर रखें। साथ ही फोन को वाईफाई से कनेक्ट करने के बाद ही अपडेट प्रोसेस को शुरू करें।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Relatively powerful processor
  • Good construction quality
  • Great battery life
  • Bad
  • Mediocre cameras
  • Outdated version of Android
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  2. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  3. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  4. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  5. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  6. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  8. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  9. हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  2. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  5. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  6. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  9. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  10. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.