Xiaomi Redmi 4A आज अमेज़न इंडिया पर मिलेगा

शाओमी का बजट स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 4A खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए गुरुवार का दिन आ गया है। शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन की बिक्री गुरुवार को अमेज़न इंडिया पर होगी। रेडमी 4ए की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। शाओमी रेडमी 4ए की कीमत भारत में 5,999 रुपये है। शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च हुआ था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जून 2017 10:33 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है
  • शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन आज अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • यह फोन भारत में मार्च में लॉन्च हुआ था
शाओमी का बजट स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 4A (रिव्यू)  खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए गुरुवार का दिन आ गया है। शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन की बिक्री गुरुवार को अमेज़न इंडिया पर होगी। रेडमी 4ए की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। शाओमी रेडमी 4ए की कीमत भारत में 5,999 रुपये है। शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च हुआ था। शानदार स्पेसिफिकेशन वाला यह बजट स्मार्टफोन चीन में शाओमी रेडमी 4 और शाओमी रेडमी 4 प्राइम के साथ नवंबर में लॉन्च हुआ था। गुरुवार को होने वाली सेल में रेडमी 4ए स्मार्टफोन डार्क ग्रे व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

शाओमी, अमेज़न इंडिया से रेडमी 4ए खरीदने वाले ग्राहकों को आइडिया 343 रुपये में 28 जीबी 4जी डेटा और अनलिमिटेड कॉल का ऑफर दे रही है। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। 28 दिन के बाद ग्राहक 343 रुपये में ही एक बार फिर इन सभी फायदों को ले सकते हैं। यह ऑफर 30 जून 2017 तक चलेगा। इसके अलावा किंडल बुक्स के लिए 200 प्रमोशन क्रेडिट भी मिलेंगे। रेडमी 4ए का ओरिजिनल मी केस भी 399 रुपये की जगह 349 रुपये में मिलेगा। और मी बेसिक इन-ईयर ईयरफोन भी 599 रुपये में उपलब्ध होंगे।

 

शाओमी रेडमी 4ए के स्पेसिफिकेशन


शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

(पढ़ेंः शाओमी रेडमी 4ए का रिव्यू)

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3120 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi redmi 4a, xiaomi smartphone, xiaomi mobile

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE भारत में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
  2. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 FE, यहां हो रही दमदार बचत
  3. Sony Xperia 1 VIII के लॉन्च की तैयारी, 6.5 इंच हो सकता है डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. Sony Xperia 1 VIII के लॉन्च की तैयारी, 6.5 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  3. Jio ने लॉन्च किया JioCarSync, अब बिना केबल के चलेगा Apple CarPlay और Android Auto
  4. Samsung Galaxy A27 के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo X300 FE भारत में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
  6. Vivo X300 Ultra Launched in India: 200MP ट्रिपल कैमरा और 6600mAh बैटरी वाला कैमरा-सेंट्रिक फोन
  7. Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  8. Google Pixel 10 मिल रहा 20 हजार सस्ता! Flipkart सेल में सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. WhatsApp Alert! ऐप में मिली बड़ी सिक्योरिटी खामी, तुरंत अपडेट नहीं किया तो...
  10. Thomson ने भारत में लॉन्च किए नए Google 5.0 QLED TV, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.