5,999 रुपये वाले Xiaomi Redmi 4A की बिक्री आज फिर

सस्ते दाम में अच्छा फोन की खरीदने की चाहत रखते हैं तो आज दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया पर जाना मत भूलिए। गुरुवार को दोपहर 12 बजे Xiaomi Redmi 4A (रिव्यू) बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जून 2017 10:40 IST
ख़ास बातें
  • दोपहर 12 बजे Xiaomi Redmi 4A बिक्री के लिए उपलब्ध होगा
  • शाओमी रेडमी 4ए को भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था
  • भारत में Xiaomi Redmi 4A की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है
सस्ते दाम में अच्छा फोन की खरीदने की चाहत रखते हैं तो आज दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया पर जाना मत भूलिए। गुरुवार को दोपहर 12 बजे Xiaomi Redmi 4A बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह हैंडसेट डार्क ग्रे और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। बता दें कि यह फोन सीमित संख्या में उपलब्ध होता है और कंपनी हर हफ्ते गुरुवार को सेल आयोजित करेगी।

शाओमी रेडमी 4ए को भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। चीन में इसे शाओमी रेडमी 4 और शाओमी रेडमी 4 प्राइम के साथ लॉन्च किया गया था। भारत में Xiaomi Redmi 4A की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। भारत में शाओमी रेडमी 4ए का सिर्फ 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बिकता है।

 

शाओमी रेडमी 4ए के स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

(पढ़ें: शाओमी रेडमी 4ए का रिव्यू)

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3120 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  3. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  4. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  5. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  7. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  8. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  9. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Specs AR Glasses लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, AI फीचर्स के साथ गजब के फायदे, जानें कीमत
  2. बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
  3. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
  4. अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!
  5. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  6. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  8. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  9. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  10. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.