Xiaomi Redmi 4 आज अमेज़न प्राइम डेज़ सेल में मिलेगा

शाओमी का सबसे कामयाब और लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन रेडमी 4 आज अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अमेज़न पर 10 जुलाई, सोमवार से शुरू हो रही अमेज़न प्राइम डेज़ सेल में Xiaomi Redmi 4 स्मार्टफोन शाम 5 से खरीदा जा सकेगा। यह सेल सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए ही है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 जुलाई 2017 16:40 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 4 आज अमेज़न प्राइम डेज़ सेल में मिलेगा
  • रेडमी 4 की शुरूआती कीमत 6,999 रुपये है
  • इस फोन के तीनों वेरिएंट सेल में उपलब्ध होंगे
शाओमी का सबसे कामयाब और लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन रेडमी 4 आज अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अमेज़न पर 10 जुलाई, सोमवार से शुरू हो रही अमेज़न प्राइम डेज़ सेल में Xiaomi Redmi 4 स्मार्टफोन  शाम 5 से खरीदा जा सकेगा। यह सेल सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए ही है। अमेज़न इंडिया से Xiaomi Redmi 4 (रिव्यू) खरीदने पर हंगामा म्यूजिक का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन और हंगामा प्ले का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा वोडाफोन की ओर से 45 जीबी डेटा मिलेगा। रेडमी 4 हैंडसेट पर किंडल ऐप इस्तेमाल करने पर 200 रुपये का प्रमोशन क्रेडिट मिलेगा।

Xiaomi Redmi 4 की भारत में कीमत

मई महीने में Xiaomi Redmi 4 के तीन वेरिएंट पेश किए गए थे। शुरुआती मॉडल 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला है और इसकी कीमत 6,999 रुपये है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। 10,999 रुपये में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।

Xiaomi Redmi 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi 4 में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हमने आपको पहले ही बताया कि रैम के लिए तीन विकल्प होंगे- 2, 3 और 4 जीबी। वहीं, स्टोरेज की शुरुआत 16 जीबी से होगी और बाकी दो वेरिएंट 32  और 64 जीबी वाले होंगे। तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

अब बात Xiaomi Redmi 4 के कैमरा सेटअप की। हैंडसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। यूज़र इस कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। शाओमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। शाओमी के इस फोन की एक खासियत 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

शाओमी रेडमी 4 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी, ग्लोनास और यूएसबी 2.0 ओटीजी शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई कंपास, एक्सेलेरोमीटर, और जायरोस्कोप इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 139.3 x 69.9 x 8.65 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mobile, Xiaomi redmi 4
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  3. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  2. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  3. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  4. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  5. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  6. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  7. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  9. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  10. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.