शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 नवंबर 2016 08:35 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 4 को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • शाओमी रेडमी 4 को हाल ही में टीना पर लिस्ट किया गया था
  • इसके साथ शाओमी रेडमी 4ए को भी लॉन्च किए जाने की संभावना है
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी शुक्रवार को अपनी रेडमी सीरीज़ के नए हैंडसेट रेडमी 4 को लॉन्च करेगी। दरअसल, कंपनी ने कुछ दिन पहले ही टीज़र ज़ारी करके बताया था कि शाओमी रेडमी 4 को 4 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कंपनी चीन में एक इवेंट आयोजित करने वाली है।

गौर करने वाली बात है कि शाओमी रेडमी 4 को हाल में चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किए जाने की खबरें आई थीं। इसके साथ शाओमी रेडमी 4ए हैंडसेट को भी लिस्ट किया गया था जो रेडमी 4 का ही थोड़ा कम पावरफुल वर्ज़न है। उम्मीद है कि कंपनी 4 नवंबर के इवेंट में रेडमी 4ए को भी लॉन्च करेगी।
Advertisement

सर्टिफिकेशन साइट टीना की लिस्टिंग के मुताबिक, रेडमी 4 फुल मेटल बॉडी वाला फोन होगा। इसमें केपेसिटिव बटन अगले हिस्से में होंगे। वहीं, पावर व वॉल्यूम बटन दायीं तरफ़। स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होगा। पिछली टीना लिस्टिंग से भी ये सारी जानकारियां ही सामने आई थीं। पता चला है कि रेडमी 4 में हीलियो पी10 प्रोसेसर होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी और यह 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा।

दावा किया गया है कि इसमें डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। और इसमें सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। और इसमें 4000 या 4100 एमएच की बैटरी होने की संभावना है। इसके अलावा शाओमी रेडमी 4 का डाइमेंशन 141.3x69.6x8.9 मिलीमीटर और वज़न  153 ग्राम होने का पता चला है। यह ग्रे, सिल्वर, गोल्ड कलर में मिलेगा।
Advertisement

वहीं, रेडमी 4ए में में 5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला एलसीडी पैनल होगा। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है।
Advertisement

इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की जानकारी दी गई है। 139.9x70.4x8.5 डाइमेंशन वाले इस फोन का वज़न 140 ग्राम होने का दावा किया गया है। यह 3000 एमएएच या 3030 एमएएच की बैटरी से लैस होगा जो रोज़ गोल्ड और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.