शाओमी रेडमी 4 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 अगस्त 2016 15:28 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 7,000 रुपये के आसपास लॉन्च किया जा सकता है
  • रेडमी 4 में 4100 एमएएच की बैटरी हो सकती है
  • फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा हो सकता है
चीन की सर्टिफिकेशन साइट पर हुई लिस्टिंग के बाद अब रेडमी 4 स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स की एक नई तस्वीर लीक हो गई है। तस्वीर से स्मार्टफोन के बारे में और ज्यादा जानकारी सामने आई है। रिटेल बॉक्स के अलावा रेडमी 4 स्मार्टफोन का एक टीज़र भी ऑनलाइन लीक हुआ है। इस टीज़र के मुताबिक, रेडमी 4 स्मार्टफोन गुरुवार को रिलीज़ होगा। इस फोन के फुल मेटल बॉडी के साथ आने की उम्मीद है।

इस टीज़र से पिछल बार ऐलान किए गए 25 अगस्त की लॉन्च तारीख का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही इस टीज़र से रेडमी 4 के मेटल क्लैड बॉडी के साथ आने के संकेत भी मिलते हैं। वहीं लीक रिटेल बॉक्स की तस्वीर से इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में और ज्यादा जानकारी मिलती है। नए लीक के मुताबिक, रेडमी 4 में 5.5 इंच डिस्प्ले, एक 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो एक्स20 डेका-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, एक 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4100 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

इससे पहले टीना पर हुई लिस्टिंग से इस फोन के एक 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के भी लॉन्च होने का पता चला था। सर्टिफिकेशन साइट पर हुई लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलने का पता चला था। लिस्टिंग के मुताबिक फोन का डाइमेंशन 141.3x69.6x8.9 मिलीमीटर और वज़न 160 ग्राम है। यह फोन गोल्ड व सिल्वर कलर वेरिएंट में आएगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस फीचर होने की जानकारी सामने आई थी।
 

ताजा लीक में उन पुरानी खबरों का खंडन होता है जिनमें इस फोन के 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होने का पता चला था। नई रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी 4 में 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो एक्स20 डेका-कोर चिपसेट की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा उम्मीद है कि कंपनी दोनों ही प्रोसेसर वाले वेरिएंट लॉन्च करे। रेडमी 4 स्मार्टफोन को 699 चीनी युआन (करीब 7,000 रुपये) की कीमत के साथ पेश किया जा सकता है
Advertisement

इसके अलावा शाओमी द्वारा 2 सितंबर को मी नोट 2 भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन के 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) और 2,799 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) में लॉन्च होने की खबरें हैं। इस फोन में एक डुअल रियर कैमरा, डुअल एज़ डिस्प्ले, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.