Xiaomi Redmi 4 अब दुकानों में भी उपलब्ध

Xiaomi Redmi 4 को मई महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध कराया गया था। अब Xiaomi ने पुष्टि की है कि शाओमी रेडमी 4 ऑफलाइन स्टोर के ज़रिए भी बेचा जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 जून 2017 18:04 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi 4 को मई महीने में भारत में लॉन्च किया गया था
  • भारत में रैम/स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे
  • 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है
Xiaomi Redmi 4 को मई महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध कराया गया था। अब Xiaomi ने पुष्टि की है कि शाओमी रेडमी 4 ऑफलाइन स्टोर के ज़रिए भी बेचा जाएगा। इसकी शुरुआत शुक्रवार को हो गई। शाओमी ने गैजेट्स 360 को यह भी जानकारी दी है कि रेडमी 4 को देशभर में उसके ऑफलाइन चैनल के जरिए बेचा जा रहा है।

Xiaomi Redmi 4 (रिव्यू) के भारत में रैम/स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट  8,999 रुपये में मिलता है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है।
Advertisement

ऑफलाइन सेल की जानकारी सबसे पहले 91 मोबाइल्स द्वारा दी गई। इस वेबसाइट का दावा है कि ऑफलाइन मार्केट में फोन 500 रुपये महंगे बेचे जा रहे हैं। 2 जीबी रैम वाला वेरिएंट 7,499 रुपये और 3 जीबी रैम वेरिएंट 9,499 रुपये में मिल रहा है। जब हमने इसके बारे में शाओमी से पूछा तो बताया गया कि कीमत की पुष्टि नहीं हो सकती, क्योंकि यह दाम रिटेलर पर निर्भर करते हैं।


इसके अलावा शाओमी के प्रशंसक प्री-ऑर्डर व्यवस्था के ज़रिए भी हैंडसेट को खरीद सकते हैं। कंपनी आम सेल के अलावा हर शुक्रवार को अपनी वेबसाइट इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग लेती है।
 

Xiaomi Redmi 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi 4 में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हमने आपको पहले ही बताया कि रैम के लिए तीन विकल्प होंगे- 2, 3 और 4 जीबी। वहीं, स्टोरेज की शुरुआत 16 जीबी से होगी और बाकी दो वेरिएंट 32  और 64 जीबी वाले होंगे। तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

अब बात Xiaomi Redmi 4 के कैमरा सेटअप की। हैंडसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। यूज़र इस कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। शाओमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। शाओमी के इस फोन की एक खासियत 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

शाओमी रेडमी 4 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी, ग्लोनास और यूएसबी 2.0 ओटीजी शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई कंपास, एक्सेलेरोमीटर, और जायरोस्कोप इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 139.3 x 69.9 x 8.65 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.