शाओमी रेडमी 5 लॉन्च होने के बाद सस्ता हुआ शाओमी रेडमी 4

शाओमी रेडमी 5 को लॉन्च करने के ठीक अगले दिन चीनी कंपनी शाओमी ने रेडमी 4 को सस्ता कर दिया है। बता दें कि शाओमी रेडमी 4 के दो वेरिएंट की कीमत में कमी की गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मार्च 2018 16:21 IST
शाओमी रेडमी 5 को लॉन्च करने के ठीक अगले दिन चीनी कंपनी शाओमी ने रेडमी 4 को सस्ता कर दिया है। बता दें कि शाओमी रेडमी 4 के दो वेरिएंट की कीमत में कमी की गई है। रेडमी 4 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 500 रुपये की छूट के साथ 8,499 रुपये में मिलेगा। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये होगी। इतना साफ है कि दोनों ही वेरिएंट की कीमत में कटौती स्थाई है।

शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके शाओमी रेडमी 4 की कीमत कम किए जाने की जानकारी दी। उनके ट्वीट से यह भी साफ है कि कीमत सिर्फ 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट की कम हुई है। 2 जीबी रैम वेरिएंट पहले की तरह 6,999 रुपये में मिलेगा। यह लोकप्रिय हैंडसेट नई कीमत में अमेज़न इंडिया के अलावा मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर में उपलब्ध होगा।
Advertisement


Xiaomi Redmi 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi 4 में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हमने आपको पहले ही बताया कि रैम के लिए तीन विकल्प होंगे- 2, 3 और 4 जीबी। वहीं, स्टोरेज की शुरुआत 16 जीबी से होगी और बाकी दो वेरिएंट 32  और 64 जीबी वाले होंगे। तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

अब बात Xiaomi Redmi 4 के कैमरा सेटअप की। हैंडसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। यूज़र इस कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। शाओमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। शाओमी के इस फोन की एक खासियत 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

शाओमी रेडमी 4 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी, ग्लोनास और यूएसबी 2.0 ओटीजी शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई कंपास, एक्सेलेरोमीटर, और जायरोस्कोप इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 139.3 x 69.9 x 8.65 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.