Xiaomi Redmi 4 का 4 जीबी रैम वेरिएंट अब हमेशा होगा उपलब्ध

Xiaomi Redmi 4 को इस साल मई महीने में लॉन्च किया गया था। यह फोन तब से अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर फ्लैश सेल के ज़रिए बिकता रहा है। अब शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने जानकारी दी है कि इसका 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट दोनों ही वेबसाइट पर हमेशा उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 अगस्त 2017 15:55 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने जानकारी दी
  • 10,999 रुपये में मिलता है 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट
  • बता दें कि शाओमी रेडमी 4 के दो और वेरिएंट भी हैं
Xiaomi Redmi 4 को इस साल मई महीने में लॉन्च किया गया था। यह फोन तब से अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर फ्लैश सेल के ज़रिए बिकता रहा है। अब शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने जानकारी दी है कि इसका 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट दोनों ही वेबसाइट पर हमेशा उपलब्ध रहेगा। अब इस वेरिएंट के लिए ना रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत होगी और ना ही किसी खास वक्त पर सेल में हिस्सा लेना पड़ेगा। अगर आप यह फोन खरीदने की चाहत रखते हैं तो अमेज़न इंडिया या मी डॉट कॉम पर जाएं और इस वेरिएंट को खरीद लें।

शाओमी रेडमी 4 का यह वेरिएंट अमेज़न इंडिया पर ब्लैक और गोल्ड रंग में 10,999 रुपये में उपलब्ध है। ई-कॉमर्स साइट पर इस स्मार्टफोन को खरीदने पर कई लॉन्च ऑफर भी दिए जा रहे हैं। आपको रिलायंस जियो की ओर से 30 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा मिलेगा। हंगामा म्यूजिक का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
Advertisement

वहीं, Mi.com पर शाओमी रेडमी 4 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को आउट ऑफ स्टॉक दिखाया जा रहा है। शाओमी की अपनी ई-कॉमर्स साइट पर भी हंगामा म्यूजिक के मुफ्त सब्सक्रिप्शन का ज़िक्र है।


बता दें कि शाओमी रेडमी 4 के दो और वेरिएंट भी हैं। 6,999 रुपये में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। ऐसा लगता है कि अभी ये दो वेरिएंट फ्लैश सेल के ज़रिए ही बेचे जाएंगे। बता दें कि शाओमी रेडमी 4 की अगली सेल अमेज़न इंडिया पर 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।
 

Xiaomi Redmi 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi 4 में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हमने आपको पहले ही बताया कि रैम के लिए तीन विकल्प होंगे- 2, 3 और 4 जीबी। वहीं, स्टोरेज की शुरुआत 16 जीबी से होगी और बाकी दो वेरिएंट 32  और 64 जीबी वाले होंगे। तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

अब बात Xiaomi Redmi 4 के कैमरा सेटअप की। हैंडसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। यूज़र इस कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। शाओमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। शाओमी के इस फोन की एक खासियत 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

शाओमी रेडमी 4 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी, ग्लोनास और यूएसबी 2.0 ओटीजी शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई कंपास, एक्सेलेरोमीटर, और जायरोस्कोप इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 139.3 x 69.9 x 8.65 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  5. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.