शाओमी रेडमी 3 की डिजाइन आई सामने और स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2015 17:30 IST
शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर को लेकर हो रहे ताबड़ तोड़ खुलासों के बीच शाओमी के एक और हैंडसेट से जुड़ी रिपोर्ट सामने आई है। दावा किया गया है कि शाओमी रेडमी 3 को चीन की सर्टिफिकेशन ऑथोरिटी टीना द्वारा पास कर दिया गया है।

दरअसल, एमआई 2015811 कोडनेम से एक हैंडसेट को टीना पर लिस्ट किया गया है। इसे शाओमी रेडमी 3 माना जा रहा है। लिस्टिंग में जिन स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र किया गया है, वे शाओमी रेडमी 3 को लेकर कई गिए पुराने दावों से मेल खाते हैं।
Advertisement

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, एमआई2015811 कोडनेम वाले इस डिवाइस में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन टीएफटी डिस्प्ले है और यह 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर सीपीयू से लैस है। इसमें 2 जीबी का रैम होने की जानकारी दी गई है।

4जी एलटीई को सपोर्ट करने वाला यह स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। टीना लिस्टिंग से पता चला है कि इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसका डाइमेंशन 139.3x69.6x8.5 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम होने का दावा किया गया है। यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप से लैस है और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

शाओमी रेडमी 3 मेटल यूनीबॉडी डिजाइन के साथ आएगा और इसके बैकपैनल पर एमआई का लोगो होगा। तस्वीरों में रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश नज़र भी आ रहा है। फ्रंट पैनल पर कैपेसिटिव नेविगेशन बटन मौजूद हैं। इससे पहले शाओमी रेडमी 3 को बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया था जिससे डिवाइस के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे।
Advertisement

एमआई 2015811 (रेडमी 3) के साथ शाओमी के एक और हैंडसेट को टीना की साइट पर लिस्ट किया गया है। इसका कोडनेम एमआई 2015812 है। हैंडसेट में 5.5 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। टीना लिस्टिंग से पता चला है कि एमआई2015812 में 8 मेगापिक्सल या 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।

अभी तक शाओमी की ओर से रेडमी 3 के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.