शाओमी रेडमी 2ए का 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च

शाओमी रेडमी 2ए का 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने रेडमी 2ए स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। शाओमी रेडमी 2ए के अपग्रेडेड वेरिएंट की बिक्री कंपनी के घरेलू मार्केट में मंगलवार से शुरू होगी।

शाओमी के सीईओ ली उन ने लॉन्च की जानकारी अपने वीबो अकाउंट से दी। उन्होंने बताया कि यह स्मार्टफोन CNY 549 (करीब 5,700 रुपये) में मिलेगा। नया रेडमी 2ए स्मार्टफोन 2जीबी रैम और 16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा।

आपको बता दें कि शाओमी रेडमी 2ए स्मार्टफोन को मार्च में चीन में CNY 599 (करीब 6,250 रुपये) में लॉन्च किया गया था। यह डिवाइस 1जीबी रैम और 8जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।

शाओमी रेडमी 2ए के अपग्रेडेड वर्ज़न के बाकी स्पेसिफिकेशन ऑरिजनल डिवाइस जैसे ही हैं।  

(यह भी देखें: शाओमी रेडमी 2A बनाम शाओमी रेडमी 2 बनाम शाओमी रेडमी 2 प्राइम)

रेडमी 2ए स्मार्टफोन 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर लीडकोर (एल1860सी) कॉरटेक्स ए7 प्रोसेसर के साथ आता है। रेडमी ए2 में 4जी एलटीई नेटवर्क के लिए सपोर्ट मौजूद है जो इस डिवाइस की अहम खूबियों में से एक है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 4.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 312पीपीआई है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का। स्मार्टफोन 2200एमएएचकी बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है।

गौरतलब है कि शाओमी ने पिछले महीने पहला 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन रेडमी2 प्राइम 6,999 रुपये में लॉन्च किया था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »