Xiaomi के नए स्मार्टफोन Mi CC9 Pro पर चल रहा है काम

Mi CC9 Pro वेरिएंट को 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर M1910F4E मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। 3सी सर्टिफिकेशन से पता चला है कि Xiaomi का यह फोन 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Xiaomi के नए स्मार्टफोन Mi CC9 Pro पर चल रहा है काम

Xiaomi Mi CC9 Pro के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं उपलब्ध

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ आ सकता है Mi CC9 Pro
  • Mi CC9 Pro में 108 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है
  • Xiaomi Mi CC9 Pro के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं उपलब्ध
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन Xiaomi Mi CC9 Pro पर काम कर रही है। इस फोन को कंपनी ने M1910F4E मॉडल नंबर दिया है और यह कथित तौर पर चीन की 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। 3सी सर्टिफिकेशन से पता चला है कि यह फोन 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। याद रहे कि शाओमी ने पहले ही चीनी मार्केट में मी सीसी9 और मी सीसी9ई को लॉन्च किया था। ऐसा प्रतीत होता है कि अब मी सीसी9 प्रो को लाने की तैयारी है।

Mi CC9 Pro वेरिएंट को 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर M1910F4E मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। 3सी सर्टिफिकेशन से पता चला है कि मी सीसी9 प्रो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। सर्टिफिकेशन से यह भी इशारा मिला है कि रिटेल बॉक्स में 30 वॉट का चार्जर भी दिया जाएगा। फोन को 3सी वेबसाइट पर लिस्ट किए जाने की जानकारी सबसे पहले Sina Tech द्वारा दी गई।

फोन को जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन Xiaomi की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। चर्चा है कि फोन में Visionox का कर्व्ड स्क्रीन डिस्प्ले होगा और यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में सैमसंग का 108 मेगापिक्सल ISOCELL Bright HMX इमेज सेंसर मौज़ूद होगा, प्राइमरी सेंसर के तौर पर।

याद रहे कि इस फोन को यूरेशियन इकोनॉमिक कमिशन की वेबसाइट पर बीते महीने M1910M4G मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। संभव है कि M1910F4E मॉडल नंबर मी सीसी9 प्रो के चीनी वेरिएंट का हो और M1910M4G मॉडल नंबर ग्लोबल मॉडल का।

उम्मीद है कि मी सीसी9 प्रो हैंडसेट मी सीसी9 का पावरफुल वेरिएंट होगा। यानी की फोन की शुरुआती कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) से ज़्यादा हो सकती है। याद रहे कि जुलाई महीने में लॉन्च किए गए मी सीसी9 और मी सीसी9ई हैंडसेट 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और फ्लैट स्क्रीन के साथ आते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  5. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  6. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  7. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  8. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  9. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  10. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »