Xiaomi Poco F1 Armoured Edition अब 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ

Xiaomi Poco F1 का नया आर्मर्ड एडिशन वेरिएंट लाया गया है जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। शाओमी पोको एफ1 के इस वेरिएंट की बिक्री 26 दिसंबर, बुधवार से शुरू होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2018 13:23 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
  • Poco F1 Armoured Edition का 8 जीबी रैम वेरिएंट पहले से उपलब्ध
  • Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है
Xiaomi Poco F1 का नया आर्मर्ड एडिशन वेरिएंट लाया गया है जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। शाओमी पोको एफ1 के इस वेरिएंट की बिक्री 26 दिसंबर, बुधवार से शुरू होगी। इससे पहले Poco F1 का आर्मर्ड एडिशन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता था। Poco F1 Armoured Edition में रियल केवलार बैक पैनल है। यह फोन के मैट फिनिश प्लास्टिक बैक वाले मॉडल से थोड़ा अलग है। गौर करने वाली बात है कि Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने हाल ही में अपने पहले हैंडसेट Poco F1 की कीमत कम करने का ऐलान किया था। पोको एफ1 को पहले 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत अब 19,999 रुपये से शुरू होती है।
 

Poco F1 Armoured Edition की भारत में कीमत

6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले Poco F1 Armoured Edition को भारत में 23,999 रुपये में बेचा जाएगा। बता दें कि इस खास वेरिएंट का 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वर्ज़न 29,999 रुपये में मिलता है।
Advertisement

पोको इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मंगलवार को ट्वीट करके जानकारी दी गई कि नए पोको एफ1 आर्मर्ड एडिशन की बिक्री 26 दिसंबर से Mi.com और Flipkart पर होगी।

गौर करने वाली बात है कि Poco India के जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने सोमवार को ही नए पोको एफ1 का टीज़र ज़ारी किया था। अगले ट्वीट में उन्होंने इसे क्रिसमस के दिन लाने की बात की थी। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Poco F1 Armoured Edition का नया वेरिएंट पेश कर दिया है।
Advertisement
 

Xiaomi Poco F1 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसे बाद में एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित MIUI 10 का अपडेट मिल गया। Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह Poco F1 के लिए मीयूआई का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न इस्तेमाल में ला रही है। इंटरफेस में थोड़े बदलाव किए गए हैं। पोको लॉन्चर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई जैसा लगता है। थर्ड पार्टी ऐप आइकन के लिए भी सपोर्ट है।

Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। इसी सेंसर का इस्तेमाल शाओमी के Mi 8 और Mi Mix 2s जैसे फ्लैगशिप फोन में हुआ है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है। Xiaomi ने बताया कि एआई कैमरे को भारत के लिए ट्यून किया गया है और इसमें सीन रिकग्निशन फीचर भी है। कंपनी ने डायरेक एचडी साउंड सपोर्ट होने की बात की है।

Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  4. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  5. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  6. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  7. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  8. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  9. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  10. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.