Xiaomi No.1 Mi Fan Sale बुधवार से, छूट के अलावा 1 रुपये में भी मिलेंगे स्मार्टफोन

चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने नंबर वन मी फैन सेल का आयोजन किया है। क्रिसमस और नया साल आने से पहले कंपनी अपने प्रशंसकों को सौगात देना चाहती है। सेल बुधवार दोपहर 12 बजे शुरू होगी और 21 दिसंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2017 11:47 IST
ख़ास बातें
  • सेल बुधवार दोपहर 12 बजे शुरू होगी और 21 दिसंबर तक चलेगी
  • सेल में स्मार्टफोन, पावर बैंक, कवर और एक्सेसरी छूट के साथ उपलब्ध होंगे
  • शाओमी के कई लोकप्रिय हैंडसेट सेल के दौरान बेचे जाएंगे
चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने नंबर वन मी फैन सेल का आयोजन किया है। क्रिसमस और नया साल आने से पहले कंपनी अपने प्रशंसकों को सौगात देना चाहती है। सेल बुधवार दोपहर 12 बजे शुरू होगी और 21 दिसंबर तक चलेगी। मी डॉट कॉम पर आयोजित होने वाली इस सेल में स्मार्टफोन, पावर बैंक, कवर और एक्सेसरी छूट के साथ उपलब्ध होंगे। इसके अलावा शाओमी के कई लोकप्रिय हैंडसेट सेल के दौरान बेचे जाएंगे। इस दौरान कंपनी हर दिन दोपहर 2 बजे 1 रुपये वाली फ्लैश सेल आयोजित करेगी। कंपनी स्मार्टफोन, वीआर हेडसेट, राउटर और फिटनेस बैंड को 1 रुपये में बेचेगी। ग्राहकों के पास हर दिन सुबह 10 बजे डिस्काउंट कूपन पाने का भी मौका होगा।

आइए सबसे पहले डिस्काउंट में मिलने वाले स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं। सेल के दौरान, बुधवार को Xiaomi Mi MIX 2 को 32,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसकी एमआरपी 35,999 रुपये है। वहीं, Xiaomi Mi Max 2 को 14,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। Xiaomi Redmi 4 बुधवार को 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जाएगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कौन सा वेरिएंट किस कीमत में उपलब्ध होगा। Xiaomi Redmi Note 4 और Redmi Y1 Lite को भी डिस्काउंट के लिए लिस्ट किया गया है। लेकिन छूट की राशि स्पष्ट नहीं है। बुधवार को दोपहर 12 बजे शाओमी मी ए1 स्पेशल एडिशन रेड, शाओमी रेडमी 5ए और शाओमी रेडमी वाई1 मी डॉट कॉम पर बिकने के लिए उपलब्ध होंगे।
Advertisement

Xiaomi ने केस और कवर पर 100 रुपये तक की छूट की घोषणा की है। अन्य एक्सेसरी की बात करें तो 20000 एमएएच मी पावर बैंक 2आई बुधवार को 1,999 रुपये की जगह 1,499 में बिकेगा। वहीं, 10000एमएएच का मी पावर बैंक 2आई 1,199 रुपये की जगह 799 रुपये में उपलब्ध होगा। Mi Band HRX Edition Black को इसी दिन 1,299 रुपये में बेचा जाएगा।

बुधवार और गुरुवार को होने वाली 1 रुपये की फ्लैश सेल के लिए अभी 6 प्रोडक्ट को लिस्ट किया गया है। यह तो तय है कि इनकी संख्या बेहद ही सीमित होगी। ये प्रोडक्ट हैं- शाओमी रेडमी 5ए (2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, गोल्ड कलर वेरिएंट), मी वीआर 2 प्ले डार्क ग्रे, मी राउटर 3सी व्हाइट, रेडमी वाई1 लाइट ( 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, गोल्ड कलर वेरिएंट), मी वाई-फाई रीपीटर 2 व्हाइट, और मी बैंड-एचआरएक्स एडिशन ब्लैक। इसके अलावा अगर ग्राहक मोबिक्विक वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं तो उनके पास 4,000 रुपये तक सुपरकैश जीतने का मौका होगा। इसके अलावा 3 महीने के लिए हंगामा प्ले सब्सक्रिप्शन मिलेगा और 12 महीने के लिए हंगामा म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.