Xiaomi के अगले फ्लैगशिप फोन में मिलेगा 200MP + 50MP डुअल प्राइमरी कैमरा!

Xiaomi का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन डुअल प्राइमरी कैमरा के साथ दस्तक देगा, यह जानकारी लेटेस्ट लीक में सामने आई है। हालांकि, यह कौन-सा स्मार्टफोन होगा, इस संबंध में किसी प्रकार की स्पष्टता सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 सितंबर 2021 18:45 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के नए फोन में मिल सकते हैं दो प्राइमरी कैमरा
  • Xiaomi 12 को लेकर कहा गया था ये तीन 50MP कैमरों से होगा लैस
  • Samsung ने हाल ही में पेश किया है ISOCELL HP1 के रूप में 200MP सेंसर
Xiaomi का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन डुअल प्राइमरी कैमरा के साथ दस्तक देगा, यह जानकारी लेटेस्ट लीक में सामने आई है। हालांकि, यह कौन-सा स्मार्टफोन होगा, इस संबंध में किसी प्रकार की स्पष्टता सामने नहीं आई है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही है कि यह आगामी Xiaomi 12 सीरीज़ का स्मार्टफोन हो सकता है। बता दें, कुछ समय पहले शाओमी 12 स्मार्टफोन को लेकर खबरें आईं थी कि यह फोन 50 मेगापिक्सल वाले तीन कैमरों से लैस होगा, इनमें 5x पेरिस्कोप लेंस भी शामिल होगा। वहीं, लेटेस्ट लीक से सामने आया है कि अब इससे भी जानदार फोन दस्तक देने वाला है, जो कि 200 मेगापिक्सल और 50 मेगापिक्सल वाले डुअल प्राइमरी कैमरा के साथ दस्तक देगा।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में चीनी टिप्सटर Digital Chat Station का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Xiaomi का नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप मॉडल 200MP + 50MP डुअल प्राइमरी कैमरा के साथ दस्तक देगा। टिप्सटर ने यह जानकारी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर साझा की है।

बता दें दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung ने हाल ही में ISOCELL HP1 के रूप में दुनिया का पहला 200MP मोबाइल सेंसर पेश किया था। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि उन्होंने सेंसर की शीपिंग मैन्युफैक्चरर्स को शुरू कर दी है, हालांकि वह कौन-सी कंपनी ने यह साफ नहीं किया। लेटेस्ट लीक से प्रतीत होता है शाओमी उन कंपनियों में से एक है, जो कि 200 मेगापिक्सल का फोन लेकर आने वाली हैं।

आपको बता दें, पहले भी यह खबर आ चुकी है कि शाओमी जल्द ही 200 मेगापिक्सल से लैस फोन लेकर आने वाली है। इससे पहले कहा गया था कि Mi 11 सीरीज़ के बाद कंपनी 200 मेगापिक्सल का कैमरा अपने स्मार्टफोन में ला सकती है। संभवाना है कि Xiaomi 12 के हाई-एंड स्मार्टफोन में यह डुअल प्राइमरी कैमरा को पेश किया जा सकता है।
Advertisement

फिलहाल कंपनी द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की है, ऐसे में यह खबर अफवाह मात्र भी हो सकती है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  5. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  8. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.