स्‍नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर और दमदार कैमरों के साथ 2 फोन लॉन्‍च करेगी Xiaomi !

एक टिप्‍सटर ने यह दावा किया है कि शाओमी चीनी मार्केट के लिए दो नए स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है, जो स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं। इन मॉडलों में Xiaomi और Redmi की ब्रैंडिंग होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 नवंबर 2021 21:22 IST
ख़ास बातें
  • इन मॉडलों में Xiaomi और Redmi की ब्रैंडिंग होने की उम्मीद है
  • चीन में ये फोन जल्‍द लॉन्‍च हो सकते हैं, इसके बाद इंडिया में भी आएंगे
  • फोन के बाकी स्‍पेक्‍स अभी सामने नहीं आए हैं, पर कैमरे लाजवाब हो सकते हैं

टिप्‍सटर ने कैमरों और डिवाइसेज के बाकी फीचर्स के बारे में डिटेल में कुछ भी नहीं बताया है।

स्‍मार्टफोन मेकर Xiaomi जल्‍द अपनी नई डिवाइसेज लॉन्‍च करने जा रही है। एक टिप्‍सटर ने यह दावा किया है। ऐसी खबरें हैं कि शाओमी चीनी मार्केट के लिए दो नए स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है, जो स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं। इन मॉडलों में Xiaomi और Redmi की ब्रैंडिंग होने की उम्मीद है। टिपस्टर मुकुल शर्मा की ओर से शेयर की गई जानकारी में पता चलता है कि Xiaomi स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस अपना नया मॉडल जल्‍द ग्‍लोबल मार्केट में लॉन्‍च करने जा रही है।

टिपस्टर ने दावा किया कि स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ आने वाले Xiaomi के इन फोन में 67W की फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। टिपस्‍टर का यह भी कहना है कि ये फोन दमदार कैमरों से लैस होने वाले हैं। हालांकि टिप्‍सटर ने कैमरों और डिवाइसेज के बाकी फीचर्स के बारे में डिटेल में कुछ भी नहीं बताया है।
टिपस्टर ने अपने ट्वीट में बताया है कि इन फोन्‍स का ग्‍लोबल लॉन्च कन्‍फर्म हो गया है। भारत में लॉन्‍च की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बहुत जल्‍द ये डिवाइस देश में भी दस्‍तक दे सकती हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि टिपस्टर Xiaomi 2112123AC फोन के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे हाल ही में TENAA और चीन की 3C अथॉरिटीज ने अप्रूव्‍ड किया था। इस मॉडल के जल्द ही चीन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे स्पेक्स के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। मुमकिन है कि आने वाले दिनों में इस डिवाइस के बारे में और जानकारी सामने आएगी।
Advertisement

शाओमी से ही जुड़ी एक नई रिपोर्ट में Xiaomi 12 Ultra और इस फोन के एक और वैरिएंट Xiaomi 12 Ultra एन्हांस्ड एडिशन की अहम डिटेल्‍स के बारे में भी जानकारी दी गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये डिवाइस Xiaomi MIX 4 का स्‍प्रीचुअल सक्‍सेसर हो सकती हैं।

रिपोर्टों में कहा गया है कि दोनों ही डिवाइसेज में स्नैपड्रैगन 8 Gen1 चिपसेट यानी स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर होगा, जिसे अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर बताया गया है। फोन के रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो उसमें 50 मेगापिक्सल + 48 मेगापिक्सल + 48 मेगापिक्सल + 48 मेगापिक्सल के चार कैमरे मिलने की उम्‍मीद है। इतने दमदार लेंस की वजह से ये डिवाइस 120x जूम और 15x वि‍डियो जूम का सपोर्ट भी दे सकती हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.