Xiaomi MIX Fold 2 फोन IMEI database पर हुआ स्पॉट! जून 2022 में लॉन्च की संभावना

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Xiaomi MIX Fold 2 स्मार्टफोन IMEI database पर मॉडल नंबर 22061218C के साथ लिस्ट है। फोन के मॉडल नंबर के आधार पर अटकलें लगाई जा रही है कि शाओमी मिक्स फोल्ड 2 फोन चीनी मार्केट में अगले साल 2022 में जून महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2021 11:48 IST
ख़ास बातें
  • IMEI database पर मॉडल नंबर 22061218C के साथ लिस्ट है फोन
  • Xiaomi MIX Fold 2 फोन जून 2022 को हो सकता है लॉन्च
  • Xiaomi MIX Fold मार्च महीने में किया गया था लॉन्च
Xiaomi MIX Fold 2 चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी का आगामी फोल्डेबल फोन होगा। यह फोन Mi Mix Fold का सक्सेसर हो सकता है, जिसे कंपनी ने चीन में मार्च महीने में लॉन्च किया था। यह फोन फिलहाल चीनी मार्केट तक ही सीमित है। लेटेस्ट रिपोर्ट के जरिए जानकारी मिली है कि आगामी कथित शाओमी मिक्स फोल्ड 2 स्मार्टफोन IMEI database पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग के जरिए फोन की लॉन्च तारीख के संकेत मिले हैं। हालांकि, नए फोन के भी चीनी मार्केट तक सीमित रहने की उम्मीद है।

Xiaomiui की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Xiaomi MIX Fold 2 स्मार्टफोन IMEI database पर मॉडल नंबर 22061218C के साथ लिस्ट है। फोन के मॉडल नंबर के आधार पर अटकलें लगाई जा रही है कि शाओमी मिक्स फोल्ड 2 फोन चीनी मार्केट में अगले साल 2022 में जून महीने में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इससे संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यह खबर केवल अफवाह मात्र भी साबित हो सकती है।
Advertisement

फिलहाल, फोन से जुड़ी बहुत ही कम जानकारी सामने आई है।

पुरानी रिपोर्ट्स में कहा गया था कि शाओमी मिक्स फोल्ड 2 फोन साल 2021 की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
Advertisement

गौरतलब है कि कंपनी ने इस साल मार्च महीने में Mi Mix Fold को Xiaomi के पहले फोल्डेबल फोन के तौर पर लॉन्च किया था, जो कि फिलहाल केवल चीनी मार्केट तक ही सीमित है। इस फोन में 8.01 इंच का WQHD+ फ्लैक्सिबल ओलेड डिस्प्ले और फोन के कवर साइड में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है। मी मिक्स फोल्ड की अंदर की स्क्रीन में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है, जबकि बाहर वाली स्क्रीन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 16 जीबी LPDDR5 रैम और 512 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.