Xiaomi Mijia Central Air Conditioner Pro जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

Xiaomi अपने स्मार्ट होम लाइनअप का विस्तार कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 फरवरी 2025 13:17 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi अपने स्मार्ट होम लाइनअप का विस्तार कर रहा है।
  • Xiaomi ने सिस्टम में एक ड्यूल सिलेंडर एयर-सप्लाई डिजाइन दिया गया है।
  • Xiaomi का दावा है कि एयर कंडीशनर काफी एनर्जी एफिशिएंट है।

Xiaomi का दावा है कि एयर कंडीशनर काफी एनर्जी एफिशिएंट है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अपने स्मार्ट होम लाइनअप का विस्तार कर रहा है। कंपनी नए Mijia Central Air कंडीशनर प्रो के साथ होम क्लाइमेट कंट्रोल के लिए प्रयास कर रही है। अब यह सिस्टम चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म्स पर रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है और इस महीने के आखिर में लॉन्च होने वाली है। यहां हम आपको Xiaomi Mijia Central Air Conditioner Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Mijia Central Air Conditioner Pro Features


मिजिया सेंट्रल एयर कंडीशनर प्रो कई होम साइज को एडजेस्ट करने के लिए कई कॉन्फिगरेशन में आता है। ऑप्शन में 1-से-3, 1-से-4, 1-से-5 और 1-से-6 सेटअप शामिल हैं, प्रत्येक इनडोर यूनिट जो एक सिंगल आउटडोर यूनिट से कनेक्ट हो सकती हैं। 1 से 5 और 1 से 6 मॉडल में 6 हॉर्सपावर की आउटडोर यूनिट होती है जो उन्हें बड़े घरों के लिए बेहतर बनाती है।
Advertisement

Xiaomi ने सिस्टम में एक ड्यूल सिलेंडर एयर-सप्लाई डिजाइन, एक रीहीट डिजाइन वाला कंप्रेसर और तीन-रो एपापोर्टर और कंडेनसर फीचर है। इनडोर और आउटडोर दोनों यूनिट इलेक्ट्रॉनिक एक्सपेंशन वाल्व का इस्तेमाल करती हैं, जिससे एयर कंडीशनर 28°C से 65°C तक के एक्स्ट्रीम ट्रेंपेचर में काम कर सकता है।

Xiaomi का दावा है कि एयर कंडीशनर काफी एनर्जी एफिशिएंट है। 5.50 के एनुअल परफॉर्मेंस फैक्टर (APF) के साथ इसकी सुपर फर्स्ट क्लास एनर्जी रेटिंग है। कंपनी के अनुसार, इसका मतलब लगभग 982 किलोवाट घंटे की एनुअल एनर्जी सेविंग हो सकती है जो पावर की लागत में लगभग 491 युआन के बराबर है। नॉयज का लेवल भी प्रभावशाली तौर पर कम है, कथित तौर पर सिर्फ 18dB(A) तक पहुंच गया है।
Advertisement

हीटिंग और कूलिंग से परे Mijia Central एयर कंडीशनर प्रो स्मार्ट फीचर्स से लैस है। यह एक 3D एयर आउटलेट पैनल से लैस है जो एयरफ्लो को ऑप्टिमाइज करता है और सेटिंग्स को ऑटोमैटिक तौर पर एडजेस्ट करने के लिए ह्यूमन प्रेजेंस को डिटेक्ट करने के लिए ड्यूल मिलीमीटर-वेव रडार सेंसर से लैस है। इसमें 99% से ज्यादा फॉर्मल्डिहाइड को हटाने के लिए डिजाइन किया गया एक बिल्ट इन एयर फिल्टर भी है।
Advertisement

यह सिस्टम Xiaomi के Mi Lingyun इंटेलिजेंट कंट्रोल इंजन पर काम करता है और इसमें 5 लेयर सेल्फ क्लीनिंग मैकेनिज्म से लैस है। यह Xiaomi के पेंगपई जिलियन इकोसिस्टम, फुल-लिंक ओटीए अपडेट और फाइन-ट्यून कंट्रोल के लिए स्मार्ट एयर मैनेजमेंट पैनल के साथ आसान इंटीग्रेशन का सपोर्ट करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.