Xiaomi के तीन Mi Power Bank हुए सस्ते, 200 रुपये तक की कटौती

जीएसटी दरों में कटौती के बाद चीनी कंपनी Xiaomi ने अपने तीन पावर बैंक की कीमतें कम करने का फैसला किया है।

Xiaomi के तीन Mi Power Bank हुए सस्ते, 200 रुपये तक की कटौती
ख़ास बातें
  • 10000 एमएएच मी पावर बैंक प्रो को अब 1,299 रुपये में बेचा जाएगा
  • 10000 एमएएच मी पावर बैंक 2आई को अब 799 रुपये में बेचा जाएगा
  • 20000 एमएएच वाले मी पावर बैंक 2आई की कीमत 1,499 रुपये हो गई है
विज्ञापन
Mi Power Bank 2i को बीते साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। इस पावर बैंक के 10000 एमएएच और 20000 एमएएच वेरिएंट लाए गए थे। इस साल अप्रैल महीने में टैक्स में किए गए बदलाव के बाद इन दोनों ही पावर बैंक की कीमत 100-100 रुपये बढ़ा दी गई थी। अब जीएसटी दरों में कटौती के बाद चीनी कंपनी ने इन दोनों ही पावर बैंक की कीमतों में फिर बदलाव करने का फैसला किया है। इसके अतिरिक्त दो साल पहले लॉन्च किए गए 10000 एमएएच Mi Power Bank Pro की कीमत में 200 रुपये की स्थाई कटौती की गई थी।

10000 एमएएच मी पावर बैंक प्रो को 1,499 रुपये में बेचा जाता था। अब इसे 1,299 रुपये में बेचा जाएगा। 10000 एमएएच मी पावर बैंक 2आई को भारत में अब 799 रुपये में बेचा जाएगा, यानी कटौती 100 रुपये की होगी। वहीं, 20000 एमएएच वाले मी पावर बैंक 2आई की कीमत भी 100 रुपये कम हो गई है। इसे अब 1,499 रुपये में बेचा जाएगा। ये सारे पावर बैंक नई कीमत में Mi.com और Amazon India पर बेचे जा रहे हैं।

जैसा कि हमने आपको बताया, मी पावर बैंक की कीमतों में कटौती जीएसटी दरों में बदलाव के बाद की गई है। केंद्र सरकार ने हाल ही में फैसला किया था कि अब लिथियम इयॉन बैटरी से पावर बैंक पर 28 प्रतिशत की जगह 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगी। जीएसटी दरों में बदलाव शुक्रवार से लागू हुए हैं और Xiaomi ने कीमत में कटौती करने का ऐलान तुरंत कर दिया।

बता दें कि 10000 एमएएच और 20000 एमएएच के मी पावर बैंक 2आई मेक इन इंडिया प्रोग्राम का हिस्सा हैं। ये दोनों ही पावर बैंक दो यूएसबी आउटपुट के साथ आते हैं। 10000 एमएएच पावर बैंक मेटालिक डबल एनोडाइज़्ड डिज़ाइन, 14.2 मिलीमीटर मोटाई और 245 ग्राम वज़न के साथ आता है। 20000 एमएएच मी पावर बैंक 2आई में पॉलीकार्बोनेट कवर है और इसका वज़न 358 ग्राम है।

10000 एमएएच मी पावर बैंक प्रो को अक्टूबर 2016 में लॉन्च किया गया था। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग है। इसके बारे में दावा है कि यह पावरबैंक 3000 एमएएच बैटरी वाले एंड्रॉयड फोन को ढाई बार चार्ज कर सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi Power Bank 2i, Mi Power Bank Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  2. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  3. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  4. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  5. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  6. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  8. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  9. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  10. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »