Xiaomi Mi Power Bank 3 Pro Edition लॉन्च, 20,000 एमएएच की बैटरी है इसमें

Xiaomi Mi Power Bank 3 Pro Edition को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी के नए मी पावर बैंक मॉडल 20000 एमएएच की बैटरी क्षमता के साथ आता है। इसके अलावा यह टू-वे फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

Xiaomi Mi Power Bank 3 Pro Edition लॉन्च, 20,000 एमएएच की बैटरी है इसमें
ख़ास बातें
  • Mi Power Bank 3 Pro Edition में दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट हैं
  • इसमें लिथियम पॉलीमर बैटरी है जो ऑनबोर्ड सर्किट चिप को सपोर्ट करता है
  • i Power Bank 3 Pro Edition में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है
विज्ञापन
Xiaomi Mi Power Bank 3 Pro Edition को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी के नए मी पावर बैंक मॉडल 20000 एमएएच की बैटरी क्षमता के साथ आता है। इसके अलावा यह टू-वे फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। Xiaomi ने इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया है जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें दो स्टेंडर्ड यूएसबी टाइप-ए पोर्ट हैं। Mi Power Bank 3 Pro Edition के बारे में स्मार्टफोन या टैबलेट ही नहीं, कई नोटबुक और ऐप्पल मैकबुक प्रो मॉडल को चार्ज करने का दावा है।

मी पावर बैंक 2 की बैटरी 20000 एमएएच की है। यह लिथियम पॉलीमर बैटरी है जो ऑनबोर्ड सर्किट चिप को सपोर्ट करता है। इस चिप के बारे में मी पावर बैंक मॉडल को शॉर्ट सर्किट और ओवरचार्जिंग से प्रोटेक्शन देने का दावा है। इसके अलावा Mi Power Bank 3 Pro Edition में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है जो 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Xiaomi ने दावा किया है कि यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल मोबाइल डिवाइस के अलावा नोटबुक को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। चीनी कंपनी का कहना है कि कई ऐप्पल मैकबुक प्रो/ मैकबुक एयर मॉडल के अलावा Google Pixelbook इस पावर बैंक की मदद से चार्ज किए जा सकते हैं। यूएसबी टाइप-सी टू वे चार्जिंग के साथ आता है। इसका मतलब है कि यूज़र यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के ज़रिए Mi Power 3 Pro Edition को भी चार्ज किया जा सकता है।

मी पावर बैंक 3 प्रो एडिशन को 10 वॉट चार्जर की मदद से करीब 11 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। 45 वॉट के पावर ब्रिक की मदद से इस पावरबैंक को करीब साढ़े चार घंटे में चार्ज किया जा सकेगा।

Mi Power Bank 3 Pro Edition में दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट हैं। यह प्लास्टिक बॉडी के साथ मैट फिनिश के साथ आता है। इसे ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है।

मी पावर बैंक 3 प्रो एडिशन की कीमत चीनी मार्केट में 199 चीनी युआन (करीब 2,000 रुपये) में है।  उम्मीद है कि इसे जल्द ही भारतीय मार्केट में भी लाया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »