Xiaomi Mi Play के 6 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च, जाने इनके बारे में

इस हफ्ते सोमवार को Xiaomi ने चीनी मार्केट में अपनी नई प्ले सीरीज़ से पर्दा उठाया था। Xiaomi Mi Play इस सीरीज़ का पहला हैंडसेट है। नई मी प्ले सीरीज़ में Xiaomi ने पहली बार वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2018 14:48 IST
ख़ास बातें
  • पहले शाओमी मी प्ले का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट हुआ था लॉन्च
  • Xiaomi Mi Play में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • शाओमी मी प्ले अब 6 जीबी रैम के साथ 6 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा
इस हफ्ते सोमवार को Xiaomi ने चीनी मार्केट में अपनी नई प्ले सीरीज़ से पर्दा उठाया था। Xiaomi Mi Play इस सीरीज़ का पहला हैंडसेट है। नई मी प्ले सीरीज़ में Xiaomi ने पहली बार वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन का इस्तेमाल किया है। शाओमी मी प्ले में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर है और यह ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है। Xiaomi के अन्य लेटेस्ट स्मार्टफोन की तहत Xiaomi Mi Play में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। लॉन्च के वक्त कंपनी ने सिर्फ 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल के बारे में बताया था। हालांकि, अब इस फोन के 6 जीबी रैम से लैस दो वेरिएंट उतार दिए गए हैं। एक 64 जीबी स्टोरेज से लैस है और दूसरे में 128 जीबी स्टोरेज है।
 

Xiaomi Mi Play के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत

शाओमी मी प्ले के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,200 रुपये) है, जबकि 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,599 चीनी युआन (करीब 16,300 रुपये) में बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ब्लैक, ड्रीम ब्लू और ट्वाइलाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है। वहीं, 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल ब्लैक, ड्रीम ब्लू और ट्वाइलाइट गोल्ड रंग में मिलेगा। याद रहे कि Xiaomi Mi Play के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,099 चीनी युआन (करीब 11,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। यह फोन ब्लैक, ड्रीम ब्लू और ट्वाइलाइट गोल्ड रंग में उपलब्ध है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi Play 6 जीबी वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) शाओमी मी प्ले आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए IMG GE8320 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। 6 जीबी रैम के साथ स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी।

Xiaomi Mi Play में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। सेल्फी के लिए शाओमी मी प्ले में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन 4जी वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जियोमैगनेटिक और जायरोस्कोप जैसे सेंसर्स इस फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन 3000 एमएएच की बैटरी से लैस है और इसका डाइमेंशन 147.76×71.89×7.8 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi Play, Xiaomi Mi Play 6GB RAM
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.