12,400mAh बैटरी के साथ Xiaomi Mi Pad 5 टैबलेट मई महीने में होंगे लॉन्च!

मी पैड 5 मॉडल को लेकर जानकारी मिली है कि इसमें 11 इंच 2K एलसीडी डिस्प्ल के साथ 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 480हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट दिया जाएगा। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा और यह टैबलेट जल्द से जल्द मई तक लॉन्च किए जा सकते हैं।

12,400mAh बैटरी के साथ Xiaomi Mi Pad 5 टैबलेट मई महीने में होंगे लॉन्च!

इन टैबलेट्स में मिल सकता है 11 इंच 2K एलसीडी डिस्प्ल के साथ 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Pad 5 में मिल सकती है 8,000 एमएएच की बैटरी
  • Mi Pad 5 Lite में मिल सकता है 12 मेगापिक्सल का कैमरा
  • Mi Pad 5 Pro हो सकता है 48 मेगापिक्सल का कैमरा
विज्ञापन
Xiaomi कथित रूप से कुछ नए टैबलेट्स पर काम कर रही है, ताकि मौजूदा टैबलेट पोर्टफॉलियो में विस्तार कर सकें। कंपनी Mi Pad 5 रेंज के तहत नए टैबलेट्स लॉन्च कर सकती है, जिनके नाम Mi Pad 5 Lite, Mi Pad 5 Plus और Mi Pad 5 Pro हो सकते हैं। यह तीनों ही टैबलेट्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होंगे और मई महीन में लॉन्च हो सकते हैं। मी पैड 5 मॉडल के प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन भी लीक हुए हैं और जिनको लेकर कहा जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होंगे और इसके साथ 8,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी।

MyDrivers ने Xiaomi के कथित Mi Pad 5 टैबलेट्स के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक किए है, जिसके मुताबिक यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होंगे। फोन में 8,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी और इसकी स्किन Mi Mix फोल्डिंग स्क्रीन जैसी होगी। इसके अलावा, इसमें पीसी मोड, डुअल स्क्रीन ड्रैग, पैरलल विंडो जैसे कई फीचर्स दिए जाएंगे। मी पैड 5 मॉडल को लेकर जानकारी मिली है कि इसमें 11 इंच 2K एलसीडी डिस्प्ल के साथ 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 480हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट दिया जाएगा। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा और यह टैबलेट जल्द से जल्द मई तक लॉन्च किए जा सकते हैं।

एक अन्य रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि मी पैड 5 रेंज में कई मॉडल्स मौजूद होंगे, जिसमें Mi Pad 5 Lite, Mi Pad 5 Pro और Mi Pad 5 Plus शामिल हो सकते हैं। लोकप्रिय टिप्सटर XiaomiUI ने जानकारी दी है कि टैबलेट का कोडनेम Enuma होगा और इसका मॉडल नंबर K81 होगा, जो कि स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस हो सकता है और इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। यह मॉडल कथित रूप से मी पैड 5 प्रो कहलाया जा सकता है। मी पैड 5 प्लस फोन का कोडनेम Elish हो सकता है और इसका मॉडल नंबर K81A होगा, जिसको लेकर कहा गया है कि यह भी स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस हो सकता है और इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।

अंत में Mi Pad 5 Lite का कोडनेम कथित रूप से Nabu होगा और इसका मॉडल नंबर K82 हो सकता है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर और 12,400 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी। टिप्सटर ने आगे दावा किया है कि टैबलेट्स में क्वाड रियर कैमरा, NFC और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। इसमें चार स्पीकर, डुअल-सेल बैटरी और 120हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ 2,560x800 रिजॉल्यूशन व 410 निट्स पीक ब्राइटनेस मौजूद होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi Pad 5, Mi Pad 5 Lite, Mi Pad 5 Pro, Mi Pad 5 Plus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »