शाओमी मी नोट 2 स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2016 09:40 IST
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी मंगलवार को अपना नया स्मार्टफोन मी नोट 2 लॉन्च करेगी। शाओमी मी नोट 2 हैंडसेट मी नोट का अपग्रेडेड वेरिएंट है। कंपनी ने पिछले शुक्रवार ही लॉन्च इवेंट के बारे में ऐलान किया था।

मज़ेदार बात यह है कि लॉन्च की तारीख ऐलान किए जाने से पहले ही इस स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। एक तरह से कंपनी ने भी पुष्टि कर दी है कि यह कर्व्ड या डुअल एज डिस्प्ले से लैस होगा। कंपनी के एक ट्वीट से पता चला कि शाओमी के अगले फोन में डुअल एज कर्व्ड डिस्प्ले होगा जैसा हमें सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज और गैलेक्सी एस7 एज में देखने को मिलता है।

इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो चुका है। दरअसल, इस फोन के प्रजेंटेशन स्लाइड लीक हुए हैं। इससे यह भी पता चला कि स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसकी झलक हमें पिछले महीने लॉन्च किए गए मी 5एस प्लस में देखने को मिली थी। इसके साथ आइरिस स्कैनर भी मौजूद होने की जानकारी मिली है।

बात करें कीमत की तो 4 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 27,800 रुपये) और 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 29,800 रुपये) है।
Advertisement

शाओमी मी नोट 2 में 5.7 इंच सुपर एमोलेड (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होगा जो फोर्स टच टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। बता दें कि फोर्स टच (3डी टच) तकनीक बहुत हद तक आईफोन 6एस वाली ही होगी। सस्मार्टफोन में 64-बिट स्नैपड्रैगन 821 क्वाड-कोर प्रोससर दिया गया है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू है। इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आने की उम्मीद है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.