शाओमी मी नोट 2 में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे, 4000 एमएएच की बैटरी होने का दावा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 1 जुलाई 2016 14:40 IST
अभी तक लॉन्च नहीं किए गए शाओमी मी नोट 2 स्मार्टफोन को लेकर लीक का सिलसिला तेज हो गया है। अब इंटरनेट पर जानकारी सार्वजनिक हुई है कि इसके तीन वेरिएंट होंगे। पहले ही जानकारी मिली थी कि यह स्मार्टफोन 5.7 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। यह हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन तीनों ही वेरिएंट में मौजूद रहेगा।

नई रिपोर्ट में हैंडसेट के स्क्रीन के रिज़ॉल्यूशन के संबंध में खुलासा किया गया है। जानकारी दी गई है कि सस्ता मॉडल फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले से लैस होगा और महंगे मॉडल में क्वाड-एचडी रिज़ॉल्यूशन होगा।

इस रिपोर्ट में शाओमी मी नोट 2 में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे होने की जानकारी भी दी गई है। डुअल-कैमरा सेटअप हाइ-एंड डिवाइस का हिस्सा होगा और इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी भी है। इसके अलावा हैंडसेट में फोर्स टच से लैस फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। यह फास्ट चार्ज़िंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। एक पुरानी रिपोर्ट में इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 820 या स्नैपड्रैगन 823 प्रोसेसर होने का दावा किया गया था।

शाओमी मी नोट 2 स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज वेरिएंट को लेकर भी जानकारी दी गई है। 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 375 डॉलर, 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत 450 डॉलर और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 525 डॉलर होगी। साफ कर दें कि इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इन पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi Note 2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.