Xiaomi Mi Mix 2 में होगा 3डी फेशियल रिकग्निशन, लीक से खुलासा

उम्मीद है कि शाओमी इस साल अपना मी मिक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। और अब इंटरनेट पर Xiaomi Mi Mix 2 के कथित स्क्रीनशॉट लीक हुए हैं। ख़ास बात है कि, लीक स्क्रीन शॉट से पता चलता है कि अगली जेनरेशन वाले इस फोन में 3डी फेशियल रिकग्निशन फ़ीचर दिया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 अगस्त 2017 16:22 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी, मी मिक्स 2 को अगले महीने लॉन्च कर सकती है
  • स्क्रीनशॉट में दिख रही आउटलाइन, सैमसंग के फोन की तरह ही हैं
  • आईफोन 8 में भी फेस डिटेक्शन फ़ीचर होने की उम्मीद है
उम्मीद है कि शाओमी इस साल अपना मी मिक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। और अब इंटरनेट पर  Xiaomi Mi Mix 2 के कथित स्क्रीनशॉट लीक हुए हैं। ख़ास बात है कि, लीक स्क्रीन शॉट से पता चलता है कि अगली जेनरेशन वाले इस फोन में 3डी फेशियल रिकग्निशन फ़ीचर दिया जाएगा।

कथित मी मिक्स 2 के स्क्रीनशॉट को एक चीनी वेबसाइट वीबो पर एक चीनी यूज़र ने साझा किया। इस स्क्रीनशॉट में सिर के आकार वाली आउटलाइन से पता चलता है कि कंपनी स्मार्टफोन में फेशियल रिकग्निशन फ़ीचर देगी। गौर करने वाली बात है कि, यह आउटलाइन काफ़ी हद तक सैमसंग के उन मौज़ूदा फोन की तरह है जो फेशियल रिकग्निशन फ़ीचर सपोर्ट करते हैं। गौर करने वाली बात है कि आईफोन 8 में भी 3डी फेशियल रिकग्निशन फ़ीचर होने की उम्मीद है।
 

बहरहाल, इस स्क्रीनशॉट को पोस्ट करने वाले यूज़र ने बताया कि मी मिक्स 2 3डी फेशियल रिकग्निशन फ़ीचर के साथ आएगा। इससे संकेत मिलते हैं कि यह गैलेक्सी एस8 वाले फ़ीचर से थोड़ा अलग होगा। आने वाले स्मार्टफोन के मीयूआई 9 पर चलने का खुलासा हुआ है और जीएसएमअरीना की रिपोर्ट के मुताबिक फोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है।

याद दिला दें कि, मी मिक्स 2 की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होने की उम्मीद है। इससे पहले आई लीक से हुए खुलासे के मुताबिक, मी मिक्स 2 में एक बेज़ल लेस 6.4 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले होगा जो 1440x2540 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। कैमरे की बात करें तो, स्मार्टफोन में 19 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और आगे की तरफ़ एक 13 मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है।
Advertisement

मी मिक्स 2 को तीन रैम/ स्टोरेज वेरिएंट- 4 जीबी/128 जीबी, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी/256 जीबी में लॉन्च किया जा सकता है। हैंडसेट में एक 4500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  2. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  8. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  9. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.