शाओमी मी मैक्स 2 स्मार्टफोन अगले हफ्ते मी 6 के साथ हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2017 15:17 IST
शाओमी 19 अप्रैल को बीजिंग में होने वाले एक इवेंट में मी 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। और अब एक ताजा रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि कंपनी इस फोन के साथ मी मैक्स 2 स्मार्टफोन भी पेश करेगी। हाल ही में लीक में पता चला था कि इस फोन में 6.44 इंच डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और एक 5000 एमएएच की बैटरी होगी। इसके अलावा, एक अलग रिपोर्ट में जल्द मी नोट 3 के लॉन्च होने की भी जानकारी मिली है।

मायड्राइवर्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि मी मैक्स 2 को 19 अप्रैल को होने वाले एक इवेंट में शाओमी मी 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जाएगा। पिछली लीक के मुताबिक, 4जीबी रैम + स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम + स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर में आएगा और इनकी कीमत क्रमशः 1,499 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) और 1,699 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये) होगी।

एक पुरानी रिपोर्ट से भी खुलासा होता है कि शाओमी मी मैक्स 2 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 6.44 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। इस फोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी हो सकती है। कैमरे की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में सोनी आईएमएक्स378 सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इससे पहले, शाओमी मी मैक्स 2 को कंपनी द्वारा मई में लॉन्च करने की उम्मीद थी।

इसके अलावा, चीन (वाया फोनअरीना) से आई एक रिपोर्ट से इशारा मिलता है कि मी नोट 3 को दूसरी तिमाही में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। लीक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, इस फोन में 5.7 इंच डिस्प्ले और एक लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर व 8 जीबी रैम दिया जा सकता है। फोन को 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, मी नोट 3 में एक डुअल कैमरा सेटअप और 4070 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.