Xiaomi Mi A3 की बिक्री होगी अमेज़न इंडिया पर

अमेज़न इंडिया पर Xiaomi Mi A3 के लिए अलग माइक्रोसाइट आने से साफ है कि हैंडसेट की बिक्री इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर होगी।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 16 अगस्त 2019 14:19 IST
ख़ास बातें
  • मी ए3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट ऑफ बॉक्स पर चलता है
  • तीन रियर कैमरे से लैस है Xiaomi Mi A3
  • शाओमी मी ए3 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
अभी कुछ दिन पहले जानकरी मिली थी कि Xiaomi Mi A3 को भारत में 21 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। अब ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर शाओमी के इस एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। साफ है कि शाओमी मी ए3 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। वैसे, इस हैंडसेट की बिक्री शाओमी की अपनी वेबसाइट और मी स्टोर्स में भी होगी। बता दें कि मी ए3 बीते साल ही लॉन्च किए गए Xiaomi Mi A2 का अपग्रेड है।

अमेज़न इंडिया पर शाओमी मी ए3 के लिए अलग माइक्रोसाइट आने से साफ है कि हैंडसेट की बिक्री इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर होगी। इसके अलावा शाओमी के अन्य हैंडसेट की तरह यह भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, मी होम स्टोर्स और मी के अधिकृत दुकानों में मिलेगा। अमेज़न इंडिया पर लाइव की गई मी ए3 की माइक्रोसाइट में फोन के फीचर्स का ज़िक्र है। जिनके बारे में हमें पहले से पता है, क्योंकि Xiaomi Mi A3 पहले ही स्पेन में लॉन्च हो चुका है।
Advertisement

मी ए3, कंपनी का तीसरा गूगल एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन भी है। यह तीन रियर कैमरे और ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है। शाओमी का यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। यूज़र्स को स्टॉक एंड्रॉयड का अनुभव मिलेगा।
 

शाओमी मी ए3 की भारत में कीमत (अनुमान)

कंपनी ने भारत में मी ए3 की कीमत और लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, हैंडसेट की कीमत स्पेन में ऐलान किए गए दाम के आसपास ही होगी।
Advertisement

स्पेन में मी ए3 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 249 यूरो (लगभग 19,200 रुपये) तो वहीं इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 279 यूरो (लगभग 21,500 रुपये) तय की गई है।
 

Mi A3 Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला मी ए3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें एक 6.08 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मी ए3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है।
Advertisement

अब बात मी ए3 के कैमरा सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं, अपर्चर एफ/1.79 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर वाइड-एंगल लेंस के साथ और डेप्थ सेंसिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा। वाटरड्रॉप नॉच में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

शाओमी ने मी ए3 के दो स्टोरेज वेरिएंट उतारे हैं- एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए मी ए3 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.08 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi A3, Xiaomi Mi A3 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  7. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.