Xiaomi Mi A3 का डिज़ाइन Mi CC9 जैसा ही होने का दावा

शाओमी मी ए3 के बारे में अभी बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि फोन स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ के प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जुलाई 2019 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Mi 5X को ही ग्लोबल मार्केट में Mi A1 के नाम से उतारा गया था
  • Mi 6X को एंड्रॉयड वन अवतार में Mi A2 के नाम से लाया गया
  • लेकिन इस बार Xiaomi अपनी इस रणनीति में बदलाव कर सकती है
Xiaomi चीनी मार्केट में अपनी नई सीरीज़ ‘CC' से पर्दा उठाएगी। Mi CC9 और Mi CC9e इस सीरीज़ से शुरुआती हैंडसेट होंगे। अब एक टिप्सटर नेदावा किया है कि Mi CC9 फोन के डिज़ाइन की झलक ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाले Mi A3 में मिलेगी। इस टिप्सटर ने शाओमी द्वारा साझा किए गए Mi CC9 फोन के फोटो रेंडर शेयर किए और दावा किया कि Mi A3 भी व्हाइट और डार्क ब्लू रंग में ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा।

टिप्सटर सुधांशू अंभोरे ने ट्वीट किया है कि Xiaomi के एंड्रॉयड वन हैंडसेट Mi A3 का डिज़ाइन Mi CC9 के डिज़ाइन से मेल खाएगा। उन्होंने शाओमी द्वारा साझा किए गए रेंडर्स को भी शेयर किया। मी सीसी9 को चीनी मार्केट में 2 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। रेंडर्स में फोन दो ग्रेडिएंट पैनल फिनिश के साथ नज़र आ रहा है। एक व्हाइट रंग में है और दूसरा डार्क ब्लू रंग में। फोन में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे होंगे, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। पिछले हिस्से पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। यह संभवतः इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की ओर इशारा है। पहले जानकारी मिली थी कि Mi A3 हैंडसेट भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।

शाओमी मी ए3 के बारे में अभी बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि फोन स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ के प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा Mi A3 Lite को भी लॉन्च किया जाएगा।

याद रहे कि Xiaomi ने Mi 5X को ही ग्लोबल मार्केट में Mi A1 के नाम से उतारा था। इसके बाद Mi 6X को एंड्रॉयड वन अवतार में Mi A2 के नाम से लाया गया। इसके बाद से माना जा रहा है कि चीनी मार्केट में पहले Mi 9X लॉन्च होगा। इसके बाद यही हैंडसेट Mi A3 के नाम से पेश किया जाएगा। लेकिन कंपनी ने Xiaomi Mi 9X को अभी तक लॉन्च नहीं किया है। पहले इसे अप्रैल महीने में लॉन्च किए जाने का दावा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ताज़ा लीक में किए गए दावे अगर सही निकलते हैं तो Xiaomi अपनी रणनीति में बदलाव करने वाली है। अगर Mi A3 दिखने में Mi CC9 फोन जैसा होगा तो इसके स्पेसिफिकेशन भी एक जैसे हो सकते हैं। वैसे, टिप्सटर अंभोरे ने ऐसा कोई दावा नहीं किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi A3, Xiaomi Mi CC9

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone 3 vs Google Pixel 9 Pro: कैमरा, फीचर्स और कीमत की तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  2. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X300 FE, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. A18 Pro चिप और 16 घंटे बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Apple का 'किफायती' MacBook Neo, जानें कीमत
  2. Nothing Phone 3 vs Google Pixel 9 Pro: कैमरा, फीचर्स और कीमत की तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  3. UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स
  4. असली वेबसाइट पर नकली नंबर: कैसे एक क्लिक से आपका बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली!
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X300 FE, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की बढ़ेगी कीमत! लॉन्च से पहले खुलासा
  7. Tecno लाई सस्ता फोन Pop X, 5000mAh बैटरी, 120Hz, बिना नेटवर्क भी होती है कॉलिंग! जानें कीमत
  8. Apple ने M5 Pro, M5 Max चिपसेट के साथ पेश किए नए MacBook Pro मॉडल, जानें फीचर्स
  9. WhatsApp पर आने वाले विज्ञापन से हो गए हैं परेशान तो ऐसे करें बंद
  10. MWC 2026: मोबाइल नहीं, ट्यूबलाइट! दुनिया का सबसे चमकीला डिस्प्ले 15000 निट्स, TCL CSOT ने किया लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.