Xiaomi Mi A3 की कीमत में हुई कटौती, जानें नया दाम

Xiaomi Mi A3 को अमेज़न इंडिया, Mi.com, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। इन सभी चैनल पर यह स्मार्टफोन नई कीमत के साथ उपलब्ध होगा।

Xiaomi Mi A3 की कीमत में हुई कटौती, जानें नया दाम

Xiaomi Mi A3 को फरवरी 2020 में एंड्रॉयड 10 अपडेट भी दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A3 एंड्रॉयड वन फोन है
  • इस फोन को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था
  • शाओमी मी ए3 फ्लिपकार्ट, अमेज़न, Mi.com और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है
विज्ञापन
Xiaomi Mi A3 की कीमत में आधिकारिक तौर पर कटौती की गई है। इस फोन को शाओमी ने 12,999 रुपये में पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था। अब इसके 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत को स्थाई रूप से 1,000 रुपये कम कर दिया गया है। लॉन्च के बाद से शाओमी मी ए3 की कीमत में यह पहली कटौती है। यह फोन अमेज़न इंडिया, Mi.com, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। इन सभी चैनल पर यह स्मार्टफोन नई कीमत के साथ उपलब्ध होगा।

Xiaomi इंडिया के चीफ मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर मी ए3 की कीमत में की गई इस कटौती की जानकारी दी है। कटौती के बाद अब ग्राहक Xiaomi Mi A3 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह नई कीमत अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट और Mi.com पर दिखाई दे रही है। सभी ई-रिटेलर्स ने इस फोन को बिना ब्याज़ की किस्त और एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट किया हुआ है। यह एंड्रॉयड वन फोन नीले, सफेद और ग्रे रंग में खरीद के लिए उपलब्ध है।

(पढ़े: Xiaomi Mi A3 को अगले महीने मिलेगा Android 10 अपडेट)

Mi A3 Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला मी ए3 स्मार्टफोन 6.08 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मी ए3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दी गई है। खबर है कि अगले महीने फरवरी में इस फोन को एंड्रॉयड 10 अपडेट भी दिया जाएगा।


अब बात मी ए3 के कैमरा सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं, अपर्चर एफ/1.79 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर वाइड-एंगल लेंस के साथ और डेप्थ सेंसिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा। वाटरड्रॉप नॉच में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

शाओमी ने मी ए3 के दो स्टोरेज वेरिएंट उतारे हैं- एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए मी ए3 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
डिस्प्ले6.08 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »