Xiaomi Mi A3 अब मिलेगा ओपन सेल में

Xiaomi Mi A3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय की गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 सितंबर 2019 17:36 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A3 भारत में शाओमी का तीसरा एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है
  • तीन रियर कैमरे के साथ आता है शाओमी मी ए3
  • शाओमी मी ए3 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है

Xiaomi Mi A3 में है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Xiaomi Mi A3 को भारत में ओपन सेल के ज़रिए बेचा जाएगा। शाओमी के इस एंड्रॉयड वन फोन को कुछ हफ्ते पहले ही लॉन्च किया गया था। तब से यह फोन फ्लैश सेल में बिकता रहा है। अब कंपनी ने ऐलान किया है कि इच्छुक ग्राहक मी ए3 को मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर्स और अमेज़न इंडिया से कभी भी खरीद पाएंगे। अहम खासियतों की बात करें तो शाओमी मी ए3 में तीन रियर कैमरे, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, सुपर एमोलेड डिस्प्ल, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे दिए गए हैं।

Xiaomi ने ट्विटर ऐलान किया कि मी ए3 के दोनों वेरिएंट ओपन सेल में मिलेंगे। भारत में मी ए3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय की गई है। Xiaomi Mi A3 के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं- नॉट जस्ट ब्लू, मोर देन व्हाइट और काइंड ऑफ ग्रे।
Advertisement
 

Mi A3 Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला मी ए3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें एक 6.08 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मी ए3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है।


अब बात मी ए3 के कैमरा सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं, अपर्चर एफ/1.79 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर वाइड-एंगल लेंस के साथ और डेप्थ सेंसिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा। वाटरड्रॉप नॉच में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

शाओमी ने मी ए3 के दो स्टोरेज वेरिएंट उतारे हैं- एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए मी ए3 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.08 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.