Xiaomi Mi A3 और मी ए3 लाइट जल्द हो सकते हैं लॉन्च, स्पेसिफिकेशन लीक

दावा किया गया है कि Xiaomi Mi A3 और मी ए3 लाइट पर काम चल रहा है। शाओमी मी ए3 में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है और मी ए3 लाइट स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 जुलाई 2019 19:01 IST
ख़ास बातें
  • मी सीसी9ई ग्लोबल मार्केट में शाओमी मी ए3 के नाम से आने का दावा
  • मी ए3 में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर होने का दावा किया गया है
  • Xiaomi Mi A2 को भारत में बीते साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था

Xiaomi Mi A2 का अपग्रेड होगा शाओमी मी ए3

Xiaomi Mi A3 और मी ए3 लाइट जल्द ही लॉन्च किए जाएंगे। शाओमी ग्लोबल के प्रवक्ता डोनावन सूंग ने कंपनी के नए एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन के बारे में प्रशंसकों से पूछा कि वे मी ए सीरीज़ के फोन में कौन-कौन से फीचर चाहेंगे। दूसरी तरफ, दोनों ही फोन के प्रोसेसर के बारे में जानकारी लीक हुई है। दोनों ही स्मार्टफोन के मॉडल नंबर एक बार फिर सार्वजनिक हुए हैं। खबर है कि मी ए3 लाइट को cosmos_sprout के नाम से बुलाया जाएगा और मी ए3 को bamboo_sprout के नाम से।

सूंग ने ट्विटर पर नए मी ए सीरीज़ फोन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, “एक साल पहले हमने एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन शाओमी मी ए2 और मी ए2 लाइट को लॉन्च किया था। मी ए सीरीज़ के अगले जेनरेशन के डिवाइस में किन-किन फीचर की उम्मीद कर रहे हैं आप लोग? ट्वीट से इशारा मिला है कि कंपनी मी ए3 और मी ए3 लाइट को लाने की तैयारी कर रही है। लॉन्च की तारीख अभी रहस्य है।
Advertisement

टिप्सटर इशान अग्रवाल और मायस्मार्टप्राइस ने अलग-अलग दावा किया है कि शाओमी मी ए3 और मी ए3 लाइट पर काम चल रहा है। शाओमी मी ए3 में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है और मी ए3 लाइट स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस होगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, दोनों फोन क्रमशः bamboo_sprout और cosmos_sprout कोडनेम के नाम से जाने जाएंगे। यह जानकारी हमें मार्च में मिल चुकी है। टिप्सटर का कहना है कि ये फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होंगे।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, मी सीसी9ई ग्लोबल मार्केट में शाओमी मी ए3 के नाम से आ सकता है। हालांकि, मी सीसी9ई में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन ताज़ा लीक में मी ए3 में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर होने का दावा किया गया है। Xiaomi को हमेशा से ग्लोबल और चीनी वेरिएंट के बीच कुछ अंतर रखने के लिए जाना जाता है। हो सकता है कि शाओमी मी सीसी9ई और शाओमी मी ए3 के बीच यही अंतर रहे।
Advertisement

FCC की लिस्टिंग में उपलब्ध स्केमैटिक्स के मुताबिक, नए शाओमी फोन का डिज़ाइन मी सीसी9ई वाला ही है। फिलहाल, ज़्यादा जानकारियां अभी कयासों और अफवाहों के आधार पर मिली हैं। उम्मीद है कि लॉन्च की तारीख नज़दीक आने पर और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक होंगे। याद रहे कि Xiaomi Mi A2 को भारत में बीते साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.