Xiaomi Mi A2 Lite की बिक्री लॉन्च से पहले शुरू

Xiaomi Mi A2 Lite को अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन इसकी बिक्री एक थर्ड पार्टी ई-कॉमर्स साइट पर शुरू हो गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 जुलाई 2018 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A2 Lite के दो वेरिएंट लिस्ट किेए गए हैं
  • 24 जुलाई को लॉन्च हो सकता है शाओमी मी ए2 लाइट
  • Mi A2 Lite होगा शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड वन का सस्ता वर्ज़न
Xiaomi Mi A2 Lite को अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन इसकी बिक्री एक थर्ड पार्टी ई-कॉमर्स साइट पर शुरू हो गई है। गौर करने वाली है कि 24 जुलाई को Xiaomi एक ग्लोबल इवेंट आयोजित करने वाली है जहां पर कंपनी के अगले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Mi A2 को लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसके साथ मी ए2 के थोड़े कमज़ोर और सस्ते वर्ज़न शाओमी मी ए2 लाइट से भी पर्दा उठाया जा सकता है। इससे पहले चीन की अलीएक्सप्रेस वेबसाइट पर Xiaomi Mi A2 Lite के दो वेरिएंट लिस्ट किेए गए हैं- 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस वेरिएंट का दाम 189.99 डॉलर (करीब 13,000 रुपये) है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 209.99 डॉलर (करीब 14,400 रुपये) में बेचा जा रहा है। इसी मॉ़डल की झलक पिछले हफ्ते पॉलैंड में मिली थी। यहां दाम करीब 18,600 रुपये होने का दावा था। यह इशारा है कि Mi A2 Lite की आधिकारिक कीमत उम्मीद से कम हो सकती है।

कीमत का खुलासा करने के साथ अलीएक्सप्रेस की लिस्टिंग ने Xiaomi Mi A2 Lite के कई अहम स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक कर दिए हैं। यह एक डुअल सिम (नैनो) फोन है। शाओमी मी ए2 लाइट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा, यह गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इस फोन में 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है, वो भी 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। लिस्टिंग में रियर कैमरे में एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई ब्यूटी फीचर होने की बात कही गई है। फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा वो भी स्मार्ट ब्यूटी फीचर के साथ।
Advertisement
 

कनेक्टिविटी की बात करें तो Mi A2 Lite को 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की होगी।

गौर करने वाली बात है कि AliExpress पर लिस्ट किए गए स्पेसिफिकेशन पुरानी रिपोर्ट के दावों से मेल खाते हैं। इसके अलावा शाओमी मी ए2 लाइट गोल्ड, ब्लैक और ब्लू रंग में आएगा। लिस्टिंग में नए शाओमी हैंडसेट के लिए तस्वीर का भी इस्तेमाल हुआ है। यह फोन रेडमी 6 प्रो और मी 8 की तरह डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को पिछले हिस्से पर जगह मिली है।
Advertisement

दूसरी तरफ, AliExpress पर Xiaomi Mi A2 को लेकर को कोई खुलासा नहीं हुआ है। वैसे, ये दोनों फोन अब लॉन्च से बहुत दूर भी नहीं हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.