Xiaomi Mi A2 होगा 24 जुलाई को लॉन्च

Xiaomi Mi A2 के ग्लोबल वेरिएंट का लंबे समय से इंतज़ार है। Xiaomi Mi 6X के चीन में लॉन्च होने के बाद से ही यह फोन सुर्खियों का हिस्सा बना रहा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 जुलाई 2018 16:41 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A2 में होगा 5.99 इंच फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले
  • स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3010 एमएएच की बैटरी
  • शाओमी मी 6एक्स का ग्लोबल वेरिएंट होगा शाओमी मी ए2
Xiaomi Mi A2 के ग्लोबल वेरिएंट का लंबे समय से इंतज़ार है। Xiaomi Mi 6X के चीन में लॉन्च होने के बाद से ही यह फोन सुर्खियों का हिस्सा बना रहा है। शाओमी मी ए2, शाओमी का अगला एंड्रॉयड वन हैंडसेट होगा। हकीक़त में यह फोन शाओमी मी 6एक्स का ग्लोबल वेरिएंट है। वैसे, अब तक इस फोन के लॉन्च को लेकर सिर्फ कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है। शाओमी मी ए2 को स्पेन में 24 जुलाई को होने वाले एक ग्लोबल इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो होने की उम्मीद है। शाओमी का फोन होने के बावजूद यह मीयूआई स्किन के साथ नहीं आएगा।

Xiaomi ने ट्विटर के ज़रिए Xiaomi Mi A2 के जल्द ही लॉन्च किए जाने की जानकारी दी। इस एंड्रॉयड वन डिवाइस के बारे में कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्टर शेयर करके दी। इसका टैगलाइन है, "Next Gen is Coming"। हालांकि, कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि इस फोन को स्पेन में होने वाले ग्लोबल इवेंट में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। बीते साल शाओमी मी ए1 को नई दिल्ली में आयोजित एक ग्लोबल इवेंट में पेश किया गया था। अगर कंपनी अपनी इसी रणनीति को दोहराती है तो 24 जुलाई को स्पेन में शाओमी मी ए2 का लॉन्च होना तय है। ट्वीटर पर ज़ारी किए गए पोस्टर में Mi A2 स्मार्टफोन की तस्वीर का भी इस्तेमाल हुआ है। इसमें फोन का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है।
Advertisement
 

Mi A2 कीमत और स्पेसिफिकेशन

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi A2 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होंगे 4 जीबी रैम। एक मॉडल में 128 जीबी स्टोरेज होने की बात सामने आई है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा।
 
स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3010 एमएएच की बैटरी। यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

हाल ही में इस हैंडसेट को स्विटज़रलैंड की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी मी ए2 का 32 जाबी वेरिएंट करीब 20,000 रुपये का है। 64 जीबी मॉडल की कीमत करीब 22,500 रुपये है और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम करीब 25,000 रुपये होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.