फ्लिपकार्ट सेल में Xiaomi Mi A1 पर मिलेगी 2,000 रुपये की छूट

गुरुवार से शनिवार तक शाओमी का दो रियर कैमरे वाला यह हैंडसेट 2,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट सेल में Xiaomi Mi A1 को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2017 13:01 IST
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिग शॉपिंग डेज़ सेल का आयोजन होना है
  • यह सेल 7 दिसंबर से शुरू होगी और 9 दिसंबर तक चलेगी
  • फ्लिपकार्ट सेल में Xiaomi Mi A1 को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिग शॉपिंग डेज़ सेल का आयोजन होना है। यह सेल 7 दिसंबर से शुरू होगी और 9 दिसंबर तक चलेगी। पहले ही जानकारी सामने आई थी कि Flipkart सेल में शाओमी मी ए1 सहित कई स्मार्टफोन सस्ते में उपलब्ध होंगे। हालांकि, यह साफ नहीं था कि सेल में Xiaomi Mi A1 पर कितनी छूट दी जाएगी। अब जानकारी मिली है कि गुरुवार से शनिवार तक शाओमी का दो रियर कैमरे वाला यह हैंडसेट 2,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट सेल में Xiaomi Mi A1 को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा हैंडसेट शाओमी की अपनी ई-कॉमर्स साइट मी डॉट कॉम पर भी इसी कीमत में उपलब्ध होगा।

याद रहे कि शाओमी मी ए1 को इस साल ही सितंबर महीने में 14,999 रुपये में भारत में लॉन्च किया गया था। सेल में इस हैंडसेट को सस्ते में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी शाओमी इंडिया के प्रमुख व शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से 2,000 रुपये की छूट का ऐलान किया। यही जानकारी शाओमी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई है।
Advertisement


Xiaomi के इस फोन को रिव्यू करने के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे थे कि कीमत के लिहाज से शाओमी मी ए1 बेहद ही दमदार हैंडसेट है। मेटल बॉडी और ओवल फिनिश बेहतरीन है। डिस्प्ले और आम परफॉर्मेंस अच्छी है। यूज़र को पहली बार शाओमी के फोन में स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव मिलेगा। अगर आपको मीयूआई नहीं पसंद है तो यह फोन आपके लिए है। डुअल कैमरा काम करता है। लेकिन कम रोशनी में फोटोग्राफी पर कंपनी को और ध्यान देना चाहिए था। बैटरी लाइफ भी औसत है। इन डिपार्टमेंट में शाओमी के अन्य फोन भी अच्छा काम करते हैं।
Advertisement

अभी शाओमी ने हाल ही में अपने मी ए1 हैंडसेट का रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट लॉन्च किया था। इसकी कीमत भी 14,999 रुपये है।
 

शाओमी मी ए1 के स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी ए1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। Mi A1 हाइब्रिड डुअल सिम डिज़ाइन के साथ आता है। अगर आप माइक्रोएसडी कार्ड नहीं इस्तेमाल करते हैं तो दो नैनो सिम लगा पाएंगे।
Advertisement

अब बात हैंडसेट के सबसे अहम फीचर डुअल कैमरे की। आपको 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। एक एफ 2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल लेंस है और दूसरा एफ 2.6 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस। यही कैमरा सेटअप हमें फ्लैगशिप शाओमी मी 6 में भी देखने को मिला था। टेलीफोटो लेंस के कारण आपको 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम भी मिलेगा जो इस कीमत में गौर करने योग्य फीचर है। कैमरा ऐप में आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह बोकेह इफेक्ट के लिए पोर्ट्रेट मोड भी है। मी ए1 के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो शाओमी का यह फोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलेगा। यह आज की तारीख में गैर-गूगल स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस है। मी ए1 में 4जी वीओएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक हैं। इसकी बैटरी 3080 एमएएच की है। Xioami M A1 में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.4x75.8x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with some Mi enhancements
  • Premium design
  • Dual cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Very slippery
  • Poor photo quality in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  8. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  9. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  10. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.