Xiaomi Mi 9 सीरीज़ के अगले फोन में हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा

Xiaomi जल्द Mi 9 सीरीज़ के अंतर्गत एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। जानें इसके बारे में।

Xiaomi Mi 9 सीरीज़ के अगले फोन में हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा

Photo Credit: Twitter/Xiaomi

Xiaomi Mi 9 सीरीज़ के अगले फोन में हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 9T हो सकता है मी 9सीरीज़ का अगला फोन
  • शाओमी मी 9 सीरीज़ के अगले फोन के स्पेसिफिकेशन फिलहाल सामने नहीं आए
  • Xiaomi ब्रांड के आगामी फोन में हैं तीन रियर कैमरे
विज्ञापन
Xiaomi जल्द Mi 9 सीरीज़ के अंतर्गत एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। शाओमी ने आज ट्वीट करके एक तस्वीर को साझा किया जिसमें फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे और ग्रेडिएंट फिनिश की झलक देखने को मिल रही है। साथ ही यूज़र को आगामी स्मार्टफोन के नाम का अंदाजा लगाने के लिए कहा गया है। कंपनी ने #PopUpInStyle का इस्तेमाल किया है जो इस बात का संकेत दे रहा है कि Xiaomi ब्रांड के इस आगामी फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Mi 9 सीरीज़ के अंतर्गत उतारे जाने वाले इस नए और आगामी स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। Xiaomi ब्रांड के इस फोन का नाम Mi 9T हो सकता है। मी 9टी को कुछ समय पहले थाइलैंड और ताइवान में सर्टिफिकेशन मिला था जो इस बात का संकेत दे रहा था कि Mi 9T को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi के ट्वीट में चित्रित किया गया फोन स्टैंडर्ड Xiaomi Mi 9 फ्लैगशिप की तरह दिखता है। फोन के पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट डिज़ाइन और बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल है। Xiaomi Mi 9 सीरीज़ के आगामी फोन के टीज़र में फुल-स्क्रीन डिज़ाइन की झलक देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर स्टैंडर्ड Xiaomi Mi 9 में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच है।

हालांकि, आगामी फोन का नाम Xiaomi MiK या फिर Xiaomi Mi 9I भी हो सकता है। कुछ समय पूर्व Xiaomi Mi 9T को थाईलैंड में एनबीटीसी सर्टिफिकेशन और ताइवान में एनसीसी सर्टिफिकेशन मिला था जो इस बात का संकेत दे रहा था कि फोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा था कि Redmi K20 को कुछ विदेशी मार्केट में Mi 9T नाम से उतारा जा सकता है लेकिन रेडमी के20 का डिज़ाइन आगामी Xiaomi Mi 9 सीरीज़ के फोन से अलग है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Mi 9, Triple Rear Cameras
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »