Xiaomi Mi 8 Lite और Mi 8 Pro को ग्लोबल मार्केट में लाने की तैयारी

Xiaomi Mi 8 Youth Edition को ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Mi 8 Lite के नाम से लाने की तैयारी हो रही है। Xiaomi ने Mi 8 Screen Fingerprint Edition ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Mi 8 Pro के नाम से आएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 सितंबर 2018 19:04 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 8 Lite एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई पर चलता है
  • Xiaomi Mi 8 Pro में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा
  • शाओमी ने अपने इन दोनों स्मार्टफोन को भारत में भी कर सकती है लॉन्च
Xiaomi ने चंद दिनों पहले ही Xiaomi Mi 8 Youth Edition को चीनी मार्केट में लॉन्च किया था। अब इस फोन को ही ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Mi 8 Lite के नाम से लाने की तैयारी हो रही है। दरअसल, Mi 8 Lite मई में लॉन्च किए गए Xiaomi Mi 8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का कमज़ोर वर्ज़न है। इसमें 6.26 इंच का एलसीडी पैनल और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। चीनी मार्केट में इस स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। ये हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम /64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम /128 जीबी स्टोरेज। Mi 8 Youth Edition के साथ Xiaomi ने Mi 8 Screen Fingerprint Edition को भी लॉन्च किया था। इसे ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Mi 8 Pro के नाम से लाने की तैयारी है।

लॉन्च की तारीख को लेकर कोई ठोस जानकारी दिए बिना शाओमी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से Mi 8 Lite को ग्लोबल मार्केट में जल्द ही लाने का खुलासा किया। ट्वीट में यह भी कहा गया है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आएगा जो शाओमी मी 8 यूथ का भी हिस्सा है। वहीं, Xiaomi के ग्लोबल प्रवक्ता डोनोवान सैंग ने जानकारी दी है कि Xiaomi Mi 8 Pro को भी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लाया जाएगा। उन्होंने मी 8 प्रो की तस्वीरें पोस्ट कीं और साथ में लिखा, "यह शानदार फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट तकनीक और कई रंगों के विकल्प के साथ आता है, साथ में एक ट्रांसपेरेंट बैक एडिशन भी। यह जल्द ही हमारे सभी ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा।"
 

Xiaomi Mi 8 Lite, Mi 8 Pro कीमत

Xiaomi ने ग्लोबल Mi 8 Lite की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, चीन में शाओमी मी 8 यूथ एडिशन की कीमत 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,800 रुपये) है। इस दाम में आपको 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (लगभग 18,000 रुपये) है। Mi 8 Youth Edition का टॉप वेरिएंट में आपको 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

शाओमी मी 8 स्क्रीन फिंगरप्रिंट एडिशन की कीमत 3,199 चीनी युआन (लगभग 34,000 रुपये) है। इस दाम में आपको 6 जीबी रैम/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Mi 8 Screen Fingerprint Edition के 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,599 चीनी युआन (लगभग 38,200 रुपये) है।
 

Mi 8 Lite, Mi 8 Pro के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला Xiaomi Mi 8 Lite एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है, फोन के ऊपरी हिस्से में आपको नॉच डिजाइन मिलेगा। स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi Mi 8 Lite में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 एआई चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। यह 4 जीबी/ 6 जीबी रैम और 64 जीबी/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में आएगा।

अब बात कैमरा की। फोटोग्राफी के लिए मी 8 यूथ एडिशन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसका अर्पचर एफ/1.9 है। रियर कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डुअल फेज डिटेक्शन ऑटो-फोकस के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स576 फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

पावर बैकअप के लिए 3,350 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के साथ आती है। सिक्योरिटी के लिए फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। फोन के बैक पैनल पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए यह हैंडसेट ब्लूटूथ वर्जन 5.0 सपोर्ट करता है।

डुअल-सिम Xiaomi Mi 8 Pro में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2248 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। इस फोन में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है इसका अपर्चर एफ/2.4 है। यह टेलीफोटो लेंस है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 3डी ब्यूटी और एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस है।
Advertisement

Xiaomi Mi 8 Pro में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी-टाइप सी कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3,000 एमएएच की है और डाइमेंशन 154.9x74.8x7.6 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
  2. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  3. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  4. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  5. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  2. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  3. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  4. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  5. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  6. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  8. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  9. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.