Xiaomi Mi 8 के कैमरे की खूबियां Mi Mix 2S में आएंगी

Xiaomi Mi Mix 2S स्मार्टफोन यूज़र को शाओमी मी 8 की कैमरा परफॉरमेंस का मज़ा देगा। सीईओ ली जुन ने पुष्टि की है कि यह...

Xiaomi Mi 8 के कैमरे की खूबियां Mi Mix 2S में आएंगी

Mi Mix 2S

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Mix 2S स्मार्टफोन में आ रहा नया 'सुधार'
  • इस फोन में अब यूज़र को मिलेगा शाओमी मी 8 की कैमरा परफॉरमेंस का मज़ा
  • परफॉरमेंस व लो-लाइट फोटोग्रफी में होंगे इंप्रूवमेंट
विज्ञापन
Xiaomi Mi Mix 2S स्मार्टफोन यूज़र को शाओमी मी 8 की कैमरा परफॉरमेंस का मज़ा देगा। सीईओ ली जुन ने पुष्टि की है कि यह सुविधा यूज़र को फर्मवेयर अपडेट के ज़रिए मिलेगी। डीएक्सओमार्क ने पिछले हफ्ते मी8 को कुल 99 स्कोर दिए थे। यह स्कोर iPhone X के स्कोर से ज्यादा थे और गैलेक्सी एस9+ से मेल खा रहे थे। यह अंतर स्टिल फोटॉग्रफी और वीडियोग्रफी के बीच है, जो सॉफ्टवेयर पर आधारित है। चीनी सोशल साइट वीबो पर जुन ने Mi Mix 2S का ज़िक्र करते हुए कहा है कि हैंडसेट में एक अपडेट आ रहा है, जिससे मी8 जैसी कैमरा परफॉरमेंस Mi Mix 2S में आ जाएगी।

दिलचस्प बात है कि मी8 में फोटॉग्रफी और वीडियोग्रफी की खूबी मार्च में आए मी मिक्स 2एस जैसी ही है। यह वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें दो 12 मेगापिक्सल के सेंसर हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें, Mi Mix 2S  का डिफॉल्ट कैमरा ऐप एआई फीचर आधारित सीन रिकग्निशन फीचर से लैस है। इसके 206 सीन तक पहचानने का दावा किया गया है। ऐप में डायनेमिक बोकेह, स्मार्ट आर्टिफैक्ट, बिजनेस कार्ड रिकग्निशन और फेस रिकग्निसन दिया गया है। ये फीचर फोटो स्कोर को बढ़ा देते हैं। Mi Mix 2S के नए सुधार में बेहतरीन लो-लाइट परफॉरमेंस और इंप्रूव्ड ऑप्टिकल ज़ूम एक्सपीरियंस मिलेगा।
 

Xiaomi Mi MIX 2S स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) शाओमी मी मिक्स 2एस स्मार्टफोन मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और पिक्सल डेनसिटी 403 पिक्सल प्रति इंच। हैंडसेट के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। 6 जीबी और 8 जीबी रैम का विकल्प दिया गया है। स्मार्टफोन आईफोन X की तरह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फ्लैश दोनों सेंसर के बीच में मौज़ूद है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। एक सोनी आईएमएक्स363 सेंसर, एफ/1.8 अपर्चर, वाइड-एंगल लेंस और फोर-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। वहीं, दूसरा सेंसर एफ/2.4 अपर्चर और ऑप्टिकल ज़ूम वाले टेलीफोटो लेंस के साथ आता है। एआई पर आधारित सीन रिकग्निशन के बारे में 206 सीन को पहचानने का दावा है। अन्य एआई फीचर में डायनमिक बोकेह, स्मार्ट आर्टिफेक्ट, बिजनस कार्ड रिकग्निशन और फेस रिकग्निशन शामिल हैं। कंपनी ने रियर कैमरे में डुअल कोर फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस होने की बात कही है।

Mi MIX 2S में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है वो भी एचडीआर फीचर व फेस अनलॉक क्षमता के साथ। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, एनएफसी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और अल्ट्रासॉनिक प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

Xiaomi के इस फोन की बैटरी 3400 एमएएच की है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। ची वायरलेस चार्जिंग के बारे में कंपनी ने कहा है कि स्मार्टफोन 7.5 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और बैटरी 2 घंटे 40 मिनट में फुल-चार्ज हो जाएगी। इसका डाइमेंशन 150.86x74.9x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 189 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lei Jun, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »