Xiaomi Mi 7 और Mi 6X की तस्वीर लीक, डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन का खुलासा

चीनी स्मार्टफोन निर्माता द्वारा बाज़ार में दो नए हैंडसेट लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। एक लीक में जहां नए शाओमी मी 6एक्स के बारे में जानकारी मिली है, वहीं मी 7 के बारे में भी खुलासा हुआ है। शाओमी मी 6एक्स को मी 5एक्स का अपग्रेड वेरिएंट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जनवरी 2018 17:44 IST
चीनी स्मार्टफोन निर्माता द्वारा बाज़ार में दो नए हैंडसेट लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। एक लीक में जहां नए शाओमी मी 6एक्स के बारे में जानकारी मिली है, वहीं मी 7 के बारे में भी खुलासा हुआ है। शाओमी मी 6एक्स को मी 5एक्स का अपग्रेड वेरिएंट बताया जा रहा है। मी 5एक्स जुलाई 2017 में लॉन्च हुआ था। गौर करने वाली बात है कि शाओमी मी 5एक्स को भारत में मी ए1 की ब्रांडिंग के साथ पेश किया गया और यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के तहत स्टॉक एंड्रॉयड के साथ आता है। कंपनी द्वारा एमडब्ल्यूसी 2018 में  नया फ्लैगशिप डिवाइस शाओमी मी 7 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

मी 7 स्मार्टफोन के बारे में कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। वीबो पर लीक हुई एक लीक तस्वीर को एक नाइज़ीरियन वेबसाइट ने सबसे पहले सार्वजनिक किया। इस तस्वीर में मी 7 का रियर पैनल दिखने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन के रियर पर एक एलईडी फ्लैश के साथ एक डुअल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। ख़ास बात है कि रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है।
Advertisement

इसके अलावा, सीएनएमओ ने भी स्मार्टफोन के अगले हिस्से को दिखाने वाली एक दूसरी तस्वीर पोस्ट की है। दोनों लीक तस्वीरों से पता च.लता है कि मी 7 में रियर पर एक ट्रेडिशनल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। तस्वीर से फोन में आगे की तरफ पतले बेज़ल होने का भी पता चलता है। इस फोन में मी मिक्स 2 के डिज़ाइन की झलक मिलती है।

इससे पहले, शाओमी ने ऐलान किया था कि मी 7 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन होगा। गौर करने वाली बात है कि एक और रिपोर्ट में पता चला था कि स्मार्टफोन में एक फेस अनलॉक फ़ीचर होगा और फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi Mi 7 में 6 इंच बेज़ल लेस 18:9 रेशियो वाला ओलेड डिस्प्ले होगा।
Advertisement
 

इस बीच, स्मार्टफोन के रियर पैनल का खुलासा करने वाली एक तस्वीर में शाओमी मी 6एक्स होने का दावा किया गया है। यह तस्वीर चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर लीक हुई है। इस लीक की पुष्टि करते हुए स्लैशलीक्स ने मी 6एक्स की तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में एज-टू-एज डिस्प्ले और एक वर्टिकल डुअल-कैमरा सेटअप होने का खुलासा हुआ है। वीबो पर एक दूसरी लीक तस्वीर में मी 6एक्स का रियर कवर देखा जा सकता है।
Advertisement

फोन के रियर पैनल पर बींचोबीच में एक गोल छेद है जहां फिंगरप्रिंट सेंसर को फिट किया जा सकता है। इसके अलावा, इन तस्वीरों से मी 6एक्स में एक फुल स्क्रीन डिज़ाइन होने का खुलासा हुआ है। स्क्रीन का रेशियो 18:9 होगा।

मी ए1 को मी 5एक्स की ब्रांडिंग के तौर पर पेश किया गया था। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि मी 6एक्स को भारत में मी ए2 के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही पिछले वेरिएंट की तरह कंपनी इस साल भी फोन को साल के मध्य में लॉन्च कर सकती है। बता दें कि कंपनी ने पहले ही साफ कर दिया है शाओमी मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में हिस्सा ले रही है और मी 7 सबसे बड़ा लॉन्च हो सकता है।
Advertisement

बहरहाल, बता दें कि मी 7 और मी 6एक्स के बारे में आईं ये सभी जानकारियां, ख़बरों और लीक पर आधारित हैं। हमारी सलाह है कि किसी भी आधिकारिक जानकारी मिलने तक इन पर पूरी तरह से भरोसा ना करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MWC, MWC 2018, Xiaomi, Xiaomi Mi 6X, Xiaomi Mi 7

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.