Xiaomi Mi A2 होगा 25 अप्रैल को लॉन्च, दो रियर कैमरे होना तय

शाओमी मी 6एक्स ऊर्फ शाओमी मी ए2 को पहले से ही 25 अप्रैल को लॉन्च किए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। अब इसकी पुष्टि हो गई है। वैसे इस स्मार्टफोन के बारे में कई किस्म के दावे किए गए हैं, लेकिन पहली बार कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक हुई है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2018 16:11 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन चीन में शाओमी मी 6एक्स के नाम से लॉन्च होगा
  • Mi 6X हैंडसेट के बैकपैनल की तस्वीर जारी
  • हैंडसेट के ब्लू कलर वेरिएंट की पुष्टि
शाओमी मी 6एक्स ऊर्फ शाओमी मी ए2 को पहले से ही 25 अप्रैल को लॉन्च किए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। अब इसकी पुष्टि हो गई है। वैसे इस स्मार्टफोन के बारे में कई किस्म के दावे किए गए हैं, लेकिन पहली बार कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक हुई है। Xiaomi ने Mi 6X हैंडसेट के बैकपैनल की तस्वीर जारी करके हैंडसेट के ब्लू कलर वेरिएंट की पुष्टि की है। आधिकारिक टीज़र से यह भी साफ हो गया है कि हैंडसेट डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा और इसमें 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा।

ध्यान रहे कि यह फोन चीन में शाओमी मी 6एक्स के नाम से लॉन्च होगा और भारत जैसे अन्य मार्केट में Xiaomi Mi A2 के नाम से जो कि पिछले साल के शाओमी मी ए1 एंड्रॉयड वन हैंडसेट का अपग्रेड होगा।

Xiaomi ने खुलासा कर दिया है कि वह चीन की वुहान यूनिवर्सिटी में होने वाले इवेंट में एक स्मार्टफोन को पेश करेगी। अब कंपनी ने एक पोस्टर जारी किया है जिसमें ब्लू रंग वाले Xiaomi Mi 6X का पिछला हिस्सा नज़र आ रहा है। Xiaomi ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर टीज़र पोस्ट किया है जिससे कुछ स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हो गए हैं। Mi 6X में ऐप्पल के iPhone X जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को भी पिछले हिस्से पर ही जगह मिली है। Mi 5X या Mi A1 की तरह मी 6एक्स में एंटीना लाइन को टॉप और बॉटम में किनारों पर रखा गया है।

टीज़र के मुताबिक, शाओमी मी 6एक्स में पिछले हिस्से पर एक 20 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। यह जानकारी पहले ही लीक हुई थी। 20 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के अलावा डुअल कैमरा सेटअप में दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा। हैंडसेट के फ्रंट पैनल में 20 मेगापिक्सल के सोनी आईएमएक्स376 सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।
 

Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 में चीनी कंपनी ने 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के अलावा एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। ऐसा लगता है कि इसमें 2910 एमएएच की बैटरी है और 7.3 मिलीमीटर वाले इस फोन का वज़न 165 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.