शाओमी मी 6 स्मार्टफोन 6 फरवरी को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2016 17:30 IST
ख़बरें हैं कि शाओमी 2017 की पहली छमाही में शाओमी मी 5 के अपग्रेडेड वेरिएंट शाओमी मी 6 को लॉन्च कर सकती है। इसी हफ्ते आईं कई रिपोर्ट में कहा गया था कि शाओमी मी 6 स्मार्टफोन को फरवरी या अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, नई रिपोर्ट में कहा गया है कि शाओमी मी 6 स्मार्टफोन को 6 फरवरी को एक इवेंट में लॉन्च करेगी और इसकी बिक्री मार्च में शुरू होगी।

इससे पहले आई ख़बर में दावा किया गया था कि सैमसंग द्वारा स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट ना बना पाने की वजह से मी 6 के लॉन्च में देरी होगी। बता दें कि क्वालकॉम के नए आने वाले प्रोसेसर का निर्माण सैमसंग द्वारा किया जा रहा है। एक नई रिपोर्ट में चीन के विश्लेषक का कहना है कि शाओमी मी 6 में नया स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा और इसके निर्माण में देरी नहीं होगी। क्योंकि शाओमी को चिप मिलना पहले ही शुरू हो गया है। हालांकि, मी 6 को शुरुआती कुछ हफ्तों तक सीमित संख्या में बेचे जाने की भी बात कही गई है।
 

बात करें शाओमी मी 6 डिवाइस की, तो इस स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें अक्टूबर में प्राइसराजा ने लीक की थीं। इन तस्वीरों से फोन के घुमावदार डिज़ाइन और आगे की तरफ एक होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर होने का खुलासा हुआ था। इसके रियर पर आईफोन 5एस जैसा डुअल-टोन डिज़ाइन जबकि सबसे ऊपर दांयें कोने में एक डुअल-एलईडी फ्लैश देखा जा सकता है।
 

हालांकि, एक नई ख़बर में वीबो के हवाले से एक चीनी टिप्सटर ने बताया कि शाओमी मी 6 काफी हद तक मी नोट 2 की तरह दिखता है लेकिन थोड़ा छोटा है। टिप्सटर ने बताया कि शाओमी मी 6 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा और फोन को 128 जीबी, 256 जीबी वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, इस हैंडसेट में ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

हालांकि, अभी भी मी 6 स्मार्टफोन के बारे में शाओमी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन हमारी सलाह है कि इन ख़बरों पर पूरी तरह भरोसा ना करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi 6, Mi 6, Mobiles, Smartphone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  2. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  2. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  3. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  4. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  6. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  7. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  8. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  9. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  10. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.