शाओमी मी 6 के प्रोसेसर को लेकर नया खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 मार्च 2017 10:08 IST
शाओमी के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी6 के बारे में लगातार लीक में जानकारियां सामने आ रही हैं। एक ताजा लीक में पता चला था कि शाओमी मी 6 अगले महीने 16 अप्रैल को लॉन्च होगा। अब एक नए लीक में आने वाले इस फोन के प्रोसेसर और रिलीज़ की नई तारीख का पता चला है।

एंड्रॉयड प्योर की एक रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले शाओमी मी स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख को अप्रैल से आगे बढ़ाकर मई किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर की जगह स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसकी वजह है स्नैपड्रगन 835 प्रोसेसर की उपलब्धता में कमी होना। ऐसी भी ख़बरें हैं कि कंपनी स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर व हीलियो एक्स30 वाले वेरिएंट को पहले लॉन्च कर दे और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर वाले वेरिएंट को बाद में लॉन्च करे।

इससे पहले एलजी जी6 और सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस के साथ भी ऐसा ही हुआ है। शाओमी का अपना चिपसेट भी अभी तक तैयार नहीं हुआ है और इस चर्चित हाई-एंड चिप को अभी तक आधिकारिक नहीं किया गया है।

इससे पहले आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि शाओमी मी 6 का कैमरा, हाल ही में लॉन्च हुए एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह होगा। एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम में सोनी के नए मोशन आई कैमरा सिस्टम के साथ 19 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। इससे पांच गुना तेजी से इमेज को स्कैन किए जाने के अलावा डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है।
Advertisement

पिछले लीक की बात करें तो शाओमी मी 6 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। मी 6 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का भी खुलासा हुआ है। लेकिन अभी कैमरा के बारे में जानकारी मिलना बाकी है। इस डिवाइस में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के लिए क्वालकॉम की क्विक चार्ज 4.0 टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। हैंडसेट में 4000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। और फोन की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) रखी जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.