शाओमी एमआई 5 आज से भारत में मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2016 09:47 IST
शाओमी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी एमआई 5 बुधवार से भारत में  फ्लैश सेल में उपलब्ध होगा। चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने पिछले हफ्ते ही भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किया था।

लॉन्च के समय ही  कंपनी ने बुधवार को इस स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल का ऐलान किया था। इस सेल के  लिए रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुके हैं। कंपनी के अनुसार बुधवार को कंपनी दिन में तीन बार फ्लैश सेल करेगी। शाओमी के छह साल पूरे होने परर कंपनी एमआई फैन फेस्टिवल का आयोजन भी कर रही है।
Advertisement

भारतीय समयानुसार शाओमी एमआई 5 को बुधवार को एमआईडॉटकॉम के जरिए 11 बजे, 2 बजे और 5 बजे फ्लैश सेल से खरीदा जा सकेगा। इसी के साथ कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च रेडमी नोट 3, 20000 एमएएच एमआई पॉवर बैंक भी बुधवार को सेल में मिलेंगे। एमआई फैन फेस्टिवल के तहत कई प्रोडक्ट (जैसे एमआई इन-ईयर हेडफोन प्रो, एलईडी लाइड एनहेंस्ड ब्लू और एमआई यूएसबी केबल 120 सीएम) पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। एमआई फैन फेस्टिवल के बारे में ज्यादा जानकारी पिछली खबर से प्राप्त की जा सकती है।

शाओमी एमआई 5 की बात करें तो आपको बता दें कि कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन का सिर्फ एक वेरिएंट ही लॉन्च किया है। 3 जीबी रैम औ 32 जीबी स्टोरेज के इस वेरिएंट को चीन में कंपनी ने 'स्टैंडर्ड एडिशन' के तौर पर लॉन्च किया था। भारत में इस फोन की कीमत 24,999 रुपये रखी गई थी। गौर करने वाली बात है कि फिलहाल यह स्मार्टफोन सबसे पहले बुधवार फ्लैश सेल मॉडल के जरिए कंपनी की वेबसाइट Mi.com पर उपलब्ध होगा। इसे कुछ हफ्तों बाद शाओमी के अन्य ई-कॉमर्स पार्टनर वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

याद दिला दें, शाओमी एमआई 5 के दो वेरिएंट चीन में लॉन्च हो चुके हैं। 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ 'प्राइम एडिशन' और 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ 'प्रो एडिशन' को सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है।
Advertisement


नैनो डुअल सिम सपोर्ट के साथ इसमें (1080x1920 पिक्सल) 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 428 पीपीआई है। एड्रेनो 530 जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। रियर कैमरे में 4एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और सैफायर ग्लास, प्रोटेक्शन लेंस है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिग को सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे में एफ/2.0 एपरचर है।
Advertisement

फोन का डाइमेंशन 144.5x69.2x7.25 मिलीमीटर और वज़न 129 ग्राम है। एमआई 5 में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करता है। फोन में टाइप-सी यूएसबी पोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एसी, ब्लूटूथ 4.2, ग्लोनास और एनएफसी मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.