शाओमी मी 5एस के कैमरे से ली गई तस्वीरें कंपनी ने की साझा

शाओमी मी 5एस के कैमरे से ली गई तस्वीरें कंपनी ने की साझा
विज्ञापन
शाओमी के अगले स्मार्टफोन को 27 सितंबर को चीन में होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाना है, इसे लेकर असमंजस की स्थिति पैदा होती जा रही है। हाल ही में आई कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी मी नोट एस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, जबकि कई पुरानी रिपोर्ट में शाओमी मी 5एस के बारे में ऐसा दावा किया गया था। अब कंपनी ने इन अफवाहों पर एक तरह से विराम लगा दिया है। कंपनी ने इस हैंडसेट से ली गई तस्वीरों को साझा किया है और बताया है कि ये मी 5एस से ली गई हैं। वहीं, कंपनी के मीयूआई फोरम में इसी नाम से एक थ्रेड बनाया गया है।

शाओमी के सीईओ ली जून ने अपने वीबो अकाउंट पर शाओमी मी 5एस से ली गई तस्वीरें साझा कीं। शाओमी ने इन तस्वीरों को मीयूआई थ्रेड पर भी सार्वजनिक किया है। कंपनी ने कहा है कि स्मार्टफोन में सेरामिक बॉडी होगी। और इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि मी 5एस को भी शाओमी मी5 की तरह ग्लास और सेरामिक वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं।

कंपनी पिछले कुछ दिनों से लगातार इस स्मार्टफोन के फ़ीचर और पावर को लेकर टीज़र जारी करती रही है। कंपनी ने हाल ही में एक टीज़र इमेज जारी किया था जिसमें अंतूतू बेंचमार्क स्कोर के आधार पर शानदार परफॉर्मेंस का दावा किया गया था।

मज़ेदार बात यह है कि शाओमी ने लेईको ले प्रो 3 लॉन्च होने के कुछ देर बाद ही शानदार परफॉर्मेंस का दावा करते हुए बेंचमार्क स्कोर पर वाला टीज़र जारी किया था।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी इस इवेंट में मी 5एस के 4 इंच डिस्प्ले वाले वेरिएंट को भी लॉन्च कर सकती है।

शाओमी ने इससे पहले स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप की भी जानकारी दी थी। मी 5एस में 5.5 इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में 64-बिट स्नैपड्रैगन 821 क्वाड-कोर प्रोसेसर, एड्रेनो 530 जीपीयू और 6 जीबी रैम होने की जानकारी मिली है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi 5s, Mobiles, Android, Xiaomi Mi 5s Camera
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  2. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  3. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  4. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  5. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
  6. Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
  7. Lock Upp 2 Winner तो मिल गया, लेकिन गले में पहना Smart Collar क्या था? यहां जानें सब कुछ
  8. अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
  9. Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
  10. Hydrogen Train Technology के बारे में जानें : भारत की पहली ट्रेन जो हरियाणा से चली...
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »